तुझे देखा तो ये जाना सनम…गाने ने ली एक युवक की जान, देखिए ये शॉकिग Video

0
941

सोशल मीडिया: संगीत आपको खुशी देता लेकिन क्या संगीत आपकी जान ले सकता है। ऐसा हैरान कर देने वाला वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो राजस्थान के जोधपुर जिले का बताया जा रहा है। जहां शादी का एक कार्यक्रम चल रहा था और फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे गाने पर डांस करते हुए युवक की जान चली जाती है।

इस वीडियो को देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि किस पल आपकी मौत हो जाए और अपनी एक खूबसूरत सी जिंदगी और रिश्तों को अलविदा कह जाए। वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का और लड़की स्टेज पर डांस कर रहे हैं। बैकग्राउंड में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ फिल्म का टाइटल सॉन्ग ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ प्यार होता है दीवाना सनम बज रहा है। गाने पर ये कपल बांहो में बांहे डाल डांस कर रहे है। जैसे ही गीत के बोल आते हैं कि तेरी बाहों में मर जाए हम..लड़का अचानक जमीन पर गिर जाता है।

लड़की फिर भी डांस करती है..एक पल में किसी को कुछ समझ नहीं आता और जब लड़की उसको उठाने लगती है तो वीडियो खत्म हो जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरते ही उसकी मौत हो जाती है। मौत का कारण हार्ट अटैक को बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृत लड़के का नाम विजय था। वह राजस्थान के ही बाड़मेर का रहने वाला था। वह किसी शादी समारोह में शामिल होने के सिलसिले में जोधपुर पहुंचा था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मृत लड़का जिस लड़की के साथ डांस कर रहा था वह उसकी पत्नी है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स ये भी बती रही हैं कि वो दोनों पति-पत्नी नहीं थे, बस शादी में उनकी मुलाकात हुई थी। हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो सका है लड़का शादीशुदा है था या नहीं लेकिन उसकी मौत की खबर को सच बताया जा रहा है।

बता दें ये वीडियो वैसे तो फेसबुक के कई पेज पर वायरल हो रही है लेकिन यूट्यूब पर राजस्थान डेस्क चैनल ने इस वीडियो को अपलोड किया है। ये वीडियो 7 मार्च 2018 की शाम का बताया जा रहा है। अबतक इस वीडियो को 1 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कहीं जगह ये खबर 5 मार्च की बताई जा रही है। आपको बता दें असल में ये घटना 2 दिन पुरानी है।

देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें:

 रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)