Video: पत्नी की याद में इस पाकिस्तानी युवक ने करा डाली इमरजेंसी लैंडिंग, अब हो रहा वायरल

घर वालों के कहने पर पाकिस्तान से सऊदी अरब नौकरी करने जा रहा था, अधिकारियों के पूछताछ पर बताई हकीकत

0
661

पाकिस्तान का एक युवक लाहौर से तेहरान जा रहा था। प्लेन के टेक ऑफ होते ही वह फूट-फूटकर रोने लगा। यात्रियों ने पूछा क्या हुआ ? क्यों रो रहे हो? तो बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। लोगों ने समझाया पर वह चुप नहीं हुआ और सीट पर खड़े होकर रोने लगा। उसकी हालत देखकर पायलटों ने फ्लाइट की लाहौर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। बाद में एयरपोर्ट पर अधिकारियों काे पूछताछ में बताया कि पत्नी की याद रही है।

युवक का नाम इरफान हकीम है। वह लाहौर के शेखपुरा का रहने वाला है। दरअसल, इरफान की हाल ही में शादी हुई है। कुछ रोज पहले परिवार वालों ने उससे कहा कि शादी कर ली अब करिअर के बारे में भी सोचो। उनके कहने पर इरफान नौकरी के लिए सऊदी अरब जाने को राजी हो गया। घर वालों ने उसका पासपोर्ट और टिकट भी बनवा दिया। वह लाहौर से तेहरान जाने वाली शाहीन एयरलाइंस की फ्लाइट में बैठा।

फ्लाइट के टेकऑफ होते ही वह रोने लगा। फ्लाइट तब तक काफी दूर निकल चुकी थी। क्रू मेंबर्स ने उससे रोने की वजह पूछी तो बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। उसका घर लौटना बहुत जरूरी है। उन्होंने उसे काफी समझाया, पर वह नहीं माना। आखिरकार पायलट ने फ्लाइट को आधे रास्ते से लौटाकर लाहौर एयरपोर्ट पर उतारा।

एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने इरफान से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बता दी। बोला, मेरी कुछ दिन पहले ही शादी हुई है, घर वाले मुझ पर नौकरी का दबाव बना रहे थे। इसलिए मैं सऊदी जाने को तैयार हो गया। पहली बार मैं पत्नी से दूर हो रहा था, इसलिए दूरी बर्दाश्त नहीं कर सका। मेरे पास वापस होने का और कोई रास्ता नहीं था। इसलिए मैंने यह नाटक किया।

अधिकारियों ने उसकी बात सुनकर हैरान रह गए। हालांकि उन्होंने पत्नी के लिए के उसके प्यार को देखकर कोई कार्रवाई नहीं की। इरफान के फ्लाइट में रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। लोग उसके प्यार की तारीफ भी कर रहे हैं। पाकिस्तान के न्यूज चैनल भी इस वीडियो को खूब दिखा रहे हैं।

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)