प्रियंका चोपड़ा को आया गुस्सा तो सिर पर तोड़ा ग्लास, मम्मी को कहां चिंता मत कीजिए, देखें Video

0
387

मुम्बई: इन दिनों अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा काफी चर्चा में है। लगभग हफ्तेभर पहले पीएनबी घोटाले को लेकर प्रियंका चोपड़ा भी काफी सुर्खियों में रही थी। बस फिर क्या इसी गुस्से में आकर उन्होंने अपने सिर पर कांच का गिलास फोड़ लिया है। दरअसल, कुछ दिन पहले खबर थी कि हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने 11,300 करोड़ रूपये का PNB बैंक को चूना लगाकर खुद विदेश भाग गया।

जैसे ही ये घोटाला सुर्खियों में आया तो प्रियंका ने नीरव मोदी की कंपनी को विज्ञापन का समय पर भुगतान ना करने का नोटिस दे दिया। इसी के चलते लोगों को पता चल गया और प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में बन गई। बताया जा रहा है कि प्रियंका नीरव मोदी ब्रांड की एबेस्डर है लेकिन आपको बता दें अब जो कांच का गिलास फोड़ने की घटना सामने आयी है उसका इस खबर से कुछ लेना देना नहीं।

दरअसल, प्रियंका ने अपने इंस्ट्राग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है-जब आप सुबह से लेकर शाम तक काम करते थे तो ऐसा ही फील होता है। इसे घर पर ट्राई ना करें। कैप्शन के साथ प्रियंका ने हैशटैग दिए हैं-#causeyouhadabadday #dontpissmeoff #DramaMama। इन हैशटैग के जरिए प्रियंका अपनी मां को परेशान ना होने की बात भी कहती नजर आ रही हैं।

आपको बता दें इस वीडियो में प्रियंका ने चीनी ग्लास का इस्तेमाल किया है जो काफी नाजुक होते हैं और ज्यादा तरह फिल्मों में इसी तरह के कांच के गिलास इस्तेमाल किए जाते हैं। इन गिलासों से सिर पर किसी तरह की कोई चोट नहीं आती है। वीडियो में प्रियंका वाइन का एक सिप लेते हुए दिख रही है और फिर वहीं गिलास अपने सिर पर तोड़ लेती है। इस वीडियो में cause you had a bad day का म्यूजिक चल रहा है।

बता दें अभी हाल ही में प्रियंका अपने कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल की गई थी। ये तस्वीरें असम टूरिज्म की एड के थे। असम टूरिज्म के कैलेंडर में प्रियंका की ड्रेस पर कांग्रेस एमएलए नंदिता दास और रूपज्योति कुर्मी ने प्रियंका बोल्ड ड्रेस पर सवाल खड़े किए थे।

ये भी पढ़ें:

 रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)