11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कई जगह तूफान आने की आशंका, जानिए मौसम का हाल

0
773

जयपुर: मौसम विभाग ने गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, केरल और कर्नाटक समेत 11 राज्यों में अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तूफान की आशंका जताई है।

दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के अलावा उत्तर अंडमान सागर से 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इसका असर ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में ज्यादा देखने को मिल सकता है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. 

स्‍काई मेट की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि मॉनसून की अक्षीय रेखा राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है जो मौजूदा वक्‍त में श्रीगंगानगर, अलवर, सतना, अंबिकापुर, उत्तरी ओडिशा से होकर गुजर रही है। यही नहीं बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिमी उत्‍तर उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इससे अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश, इससे सटे पूर्वी गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा उत्तरी केरल, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं