पश्चिम बंगाल संदेशखाली में जो हुआ वह विचलित करने वाला है, देखें घिनौने कांड पर महिलाएं क्या बोली?

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और बालूरघाट से सांसद सुकांत मजूमदार घायल हो गए।

0
283

Sandeshkhali News पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले का संदेशखाली पिछले दो महीने से ही सुर्खियों में है। ईडी अधिकारियों पर हमले के बाद अब टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर महिलाओं पर अत्याचार करने और उनका यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने करने का आरोप लगा है। जिसे लेकर वहां के लोग और भाजपा नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार (13 फरवरी) को खुद से एक्शन लिया है।

जस्टिस अपूर्बा सिन्हा रॉय ने कहा- संदेशखाली में जो भी हो रहा वह विचलित करने वाला है। मीडिया में दिखाया गया कि महिला के साथ गन पॉइंट पर यौन उत्पीड़न हुआ। यह दुखद है। उन्होंने मामले को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया और मामले को 20 फरवरी को सुनवाई के लिए लिस्ट किया।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताब‍िक, पीड़ित महिलाओं ने कहा कि गांव की महिलाएं आगे आकर कैसे कह सकती हैं कि उनके साथ दुष्‍कर्म हुआ है। पुलिस को इस मामले में जांच करनी चाहिए। बावजूद इसके पुल‍िस महि‍लाओं से ही इसको साब‍ित करने के ल‍िए र‍िपोर्ट मांग रही है। पुल‍िस प्रशासन के इस तरह के रवैये से परेशान मह‍िलाओं के सामने प्रदर्शन करने के अलावा और कोई रास्‍ता नहीं बचा है। वह प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।

इसके अलावा कोर्ट ने संदेशखाली के बासिरहाट में लगी धारा 144 हटाने का भी आदेश दिया है। दरअसल, महिलाओं के आरोप के बाद भाजपा ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया था। इसके बाद राज्य सरकार बासिरहाट में 144 लगा दी थी। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और बालूरघाट से सांसद सुकांत मजूमदार घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: यौनवर्धक गोलियां खाकर दूल्हे ने मनाई सुहागरात, डॉक्टर्स ने अपना माथा पकड़ा, जानें आगे क्या हुआ?

स्मृति ईरानी ने बताई आपबीती
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मामले को लेकर सोमवार को कहा था- ममता बनर्जी TMC के गुंडों को संरक्षण दे रही हैं। संदेशखाली की महिलाओं ने अपनी व्यथा बांग्ला में शेयर किया है। देश के कई लोग इसे समझ नहीं पाए होंगे। मैं आपको इसे बताती हूं। TMC के गुंडे घर-घर जाकर देखते थे कि किस घर की कौन सी औरत सुंदर है। कौन कम उम्र की है?

ईरानी के मुताबिक महिलाओं ने बताया- TMC के गुंडे ज्यादातर हिंदू परिवार की महिलाओं को टारगेट करते थे। ममता हिंदुओं के नरसंहार के लिए जानी जाती हैं। वह अपने गुट के पुरुषों को महिलाओं से अभद्रता करने की अनुमति दे रही हैं। देश के लोग इसे चुपचाप कैसे देख सकते हैं। ममता राजनीतिक फायदों के लिए जातियों की गरिमा का सौदा कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: राजस्थान पुलिस ने बदमाश पर रखा 50 पैसे का इनाम, मामला जानकर फूट पड़ेगी हंसी

खबर पसंद आयी तो व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

कैसे पकड़ा मामले ने तूल
पिछले कुछ दिनों से संदेशखाली में स्थानीय महिलाएं प्रदर्शन कर रहीं है। उन्होंने TMC नेता शेख शाहजहां और उनके सहयोगियों पर उनकी जमीनों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। शाहजहां के साथ-साथ उनके निशाने पर दो और नाम -उत्तर सरदार और शिबू हाजरा। महिलाओं ने टीएमसी के इन नेताओं के खिलाफ खुलकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने शाहजहां शेख और उनके समर्थकों के घरों में आग लगा दी। संदेशखाली में बवाल मच गया। गुस्साई भीड़ ने शिबू हाजरा में एक पोल्ट्री फार्म में आग लगा दी। भीड़ घर में तोड़फोड़ करने लगी। मीडिया पर भी हमले हुए।

इस बीच पुलिस ने जिला परिषद सदस्य उत्तम सरदार को गिरफ्तार कर लिया। तृणमूल ने उन्हें निलंबित कर दिया. लेकिन जेलियाखाली ग्राम पंचायत सदस्य शिबू गायब हैं। शाहजहा शेख की तरह वह भी गायब हो गया। इस बीच अशांति फैलाने के आरोप में बीजेपी नेता विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, सीपीएम के पूर्व विधायक शेखर सरदार को गिरफ्तार कर लिया गया।

हमें ट्विटर पर फॉलो करें

भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार घायल 
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और बालूरघाट से सांसद सुकांत मजूमदार घायल हो गए। पहले उन्हें बशीरहाट के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया, लेकिन शाम को हालत खराब होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में रेफर कर दिया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।