जानें कौन हैं महाराष्ट्र सरकार को संकट में लाने वाले एकनाथ शिंदे? 3 मंत्री और 22 विधायकों के साथ गायब

0
531

मुंबई: 31 महीने के भीतर महाराष्ट्र की सरकार फिर से खतरे में आ गई है। दरअसल, शिवसेना के दिग्गज मंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) शिवसेना के 14 और 10 निर्दलीय विधायकों के साथ गुजरात के सूरत में है। इनमें महाराष्ट्र सरकार के 3 मंत्री भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक शिंदे का फोन स्विच ऑफ आ रहा है और उनसे मुख्यमंत्री की बात नहीं हो पाई है। महाराष्ट्र में हो रही राजनीतिक उठापटक से दिल्ली में भी हलचल तेज हो गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर मिलने पहुंचे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मुंबई से दिल्ली के लिए निकल गए हैं। इधर, शिंदे विधायकों के साथ अब से कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन हैं एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) जिसने महाराष्‍ट्र सरकार को संकट में डाल दिया है।

कौन है एकनाथ शिंदे
एकनाथ शिंदे के बारे कहा जाता है क‍ि वे ठाकरे पर‍िवार के बाहर सबसे मजबूत ताकतवर श‍िवसैनिक हैं। प्रभाव कुछ ऐसा है कि लोकसभा चुनाव हो या निकाय चुनाव हमेशा इनका उम्मीदवार ही चुनाव जीतता आया है। लगभग 59 साल के श‍िंदे महाराष्‍ट्र सरकार में नगर विकास मंत्री हैं। वर्ष 1980 में वे श‍िवसेना से बतौर शाखा प्रमुख जुड़े थे। शिंदे ठाणे की कोपरी-पांचपखाड़ी सीट से 4 बार विधायक चुने जा चुके हैं। वे पार्टी के लिए जेल भी जा चुके हैं। उनकी इमेज एक कट्टर और वफादार श‍िव सैनिक की रही है।  एकनाथ के बेटे श्रीकांत शिंदे भी शिवसेना के ही टिकट पर कल्याण सीट से सांसद हैं।

ये भी पढ़ें: आर्मी में जुलाई से होगी अग्निवीरों की भर्ती, जानें नौकरी के नियम, शर्तें और वेतन

2019 में बन सकते थे महाराष्ट्र के सीएम-
साल 2019 में जब श‍िवसेना ने भाजपा से गठबंधन तोड़ा तो तय हुआ वह एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाएगी और सीएम श‍िवसेना होगा। उद्धव ने चुनाव नतीजे आने के बाद विधानसभा में विधायक दल का नेता एकनाथ शिंदे को बना दिया। तब लगा था क‍ि शिंदे ही मुख्यमंत्री बनाये जाएंगे। लेकिन शरद पवार और सोनिया गांधी चाहते थे कि उद्धव ही सीएम बनें। ऐसे में शिंदे मुख्यमंत्री बनते बनते रह गये।

क्‍यों नाराज हैं श‍िंदे?
एकनाथ शिंदे की शिवसेना आलाकमान से नाराजगी की कोई नई बात नहीं है। बताया जा रहा क‍ि वे गठबंधन की तीनों पार्टी श‍िवसेना, कांग्रेस और एनसीपी से नाराज हैं। इसके पहले जब देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे तो उस समय भी एकनाथ शिंदे की शिवसेना आलाकमान से खटपट की खबरें सामने आई थीं। तब यह भी कहा जा रहा था कि एकनाथ शिंदे अपने तमाम समर्थकों के साथ बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। हालांकि उस वक्त यह खबरें गलत साबित हुई थीं और उन्होंने खुद इस बात का खंडन किया था। लेकिन अब दोबारा नाराजगी की बात सामने आई है।

क्या अब बीजेपी में शामिल होंगे शिंदे एंड पार्टी-
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी विधायक सूरत के ली मेरिडियन होटल में रुके हैं। विधायकों को सूरत लाने में भाजपा के दो बड़े दिग्गज नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि जिस तरह से पूरी प्रक्रिया चल रही है माना जा सकता है कि शिंदे एंड पार्टी जल्द बीजेपी के साथ आ सकती है।

विधायकों के साथ 3 मंत्री भी बाड़ेबंदी में शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार शिंदे समेत शिवसेना के 15 विधायक सूरत के होटल में रुके हैं। इनमें शहाजी बापू पाटील, महेश शिंदे, भरत गोगावले, महेंद्र दळवी, महेश थोरवे, विश्वनाथ भोईर, संजय राठौड, संदीपान भुमरे, उदयसिंह राजपूत, संजय शिरसाठ, रमेश बोरणारे, प्रदीप जैस्वाल, अब्दुल सत्तार और तानाजी सावंत शामिल हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।