जानिए कौन है भारत की 70 साल की नई अरबपति रेणुका जगतियानी?

लैंडमार्क समूह का कारोबार भारत सहित 21 देशों में फैला हुआ है। समूह की कंपनियों के 2200 स्‍टोर्स हैं और इनमें 50 हजार कर्मचारी काम करते हैं। पति की मौत के बाद भी रेणुका (Renuka Jagtiani) ने समूह के कारोबार को नीचे नहीं आने दिया है।

0
154

फोर्ब्‍स की इंडियन बिलेनियर्स की सूची जारी की है। भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 70 साल की रेणुका जगतियानी (Renuka Jagtiani) ने अपनी जगह बनाई है। रेणुका देश के 100 अमीरों की लिस्ट में 44वें स्‍थान पर हैं। इन नए अरबपतियों में सबसे चर्चित नाम है रेणुका जगतियानी का।

जो लैंडमार्क ग्रुप की सीईओ हैं। उनकी कुल संपत्ति 4.8 बिलियन डॉलर निकली है। रेणुका जगतियानी, दुबई स्थित बहुराष्ट्रीय उपभोक्ता समूह लैंडमार्क ग्रुप की अध्यक्ष और सीईओ हैं। इस समूह की स्थापना उनके दिवंगत पति मिकी जगतियानी ने की थी। जानें कौन हैं रेणुका जगतियानी?

रेणुका जगतियानी (Renuka Jagtiani) के बारें में
मुंबई विश्वविद्यालय से कला में स्नातक की उपाधि प्राप्त रेणुका जगतियानी ने साल 1993 से ही लैंडमार्क ग्रुप में काम कर रही हैं। रेणुका ने लैंडमार्क समूह की कॉर्पोरेट रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इसी की बदौलत लैंडमार्क ग्रुप क्षेत्र का सबसे बड़ा घरेलू ब्रांड्स का ओमनीचैनल रिटेलर बना। रेणुका ने कई ब्रांड और कांसेप्‍ट बनाए। एक दशक पहले ही उन्‍होंने ग्रुप का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कर दिया।

ये भी पढ़ें: Byju’s​​​​​​​ बंद होने की कगार पर, फाउंडर रवींद्रन की नेटवर्थ जीरो हुई, जानें क्या है कारण?

पति के निधन के बाद संभाली जिम्मेदारी
लैंडमार्क ग्रुप की स्‍थापना रेणुका के पति मिकी जगतियानी द्वारा साल 1973 में की गई थी। मिकी एक टाइम पर लंदन में टैक्‍सी चलाया करते थे। अचानक उनके भाई और माता-पिता की मौत के बाद मिकी को लंदन छोड़कर बहरीन जाना पड़ा। वहां उन्‍होंने अपने भाई की खिलौने की दुकान संभाली। उन्‍होंने एक दुकान से दस दुकानें बना लीं। बाद में, बहरीन से वह दुबई चले गए। वहां मिकी द्वारा लैंडमार्क ग्रुप की नींव रखी गई।

ये भी पढ़ें: राजस्थान सहित देशभर में पड़ेगी भीषण गर्मी, जारी हुआ इन जिलों के लिए रेड अलर्ट

1993 में लैंडमार्क ग्रुप में शामिल होने के बाद से, रेणुका जगतियानी ने कंपनी की कॉर्पोरेट रणनीति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे मध्य पूर्व, भारतीय उपमहाद्वीप, दक्षिण पूर्व एशिया और अफ्रीका जैसे क्षेत्रों में इसकी उपस्थिति का विस्तार हुआ है। उनकी कॉर्पोरेट रणनीति की बदौलत लैंडमार्क ग्रुप क्षेत्र का सबसे बड़ा घरेलू ब्रांड्स का ओमनीचैनल रिटेलर बना।

पति मिकी जगतियानी

ये भी पढ़ें: बूढ़ा हो रहा है देश का साक्षर राज्य केरल, डेमोग्राफी में चौंकाने वाला बदलाव, जानें कारण?

21 देशों में फैला है कारोबार
लैंडमार्क समूह का कारोबार भारत सहित 21 देशों में फैला हुआ है। समूह की कंपनियों के 2200 स्‍टोर्स हैं और इनमें 50 हजार कर्मचारी काम करते हैं। पति की मौत के बाद भी रेणुका (Renuka Jagtiani) ने समूह के कारोबार को नीचे नहीं आने दिया है। वे पति से मिले बिजनेस को खूब आगे ले जा रही हैं। उनके बच्‍चे-आरती, निशा और राहुल हैं। तीनों ही लैंडमार्क समूह के डायरेक्‍टर्स हैं। Landmark Group का होटल व्यवसाय भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।