Shoking सोशल मीडिया पर महिलाएं क्यों शेयर कर रही हैं अपनी अंडरवियर की तस्वीरें, PM ने दी सफाई

0
406

सोशल मीडिया पर महिलाओं द्वारा एक अजीबोगरीब विरोध प्रर्दशन हो रहा है। इस प्रर्दशन में महिलाएं अपनी अंडरवियर की तस्वीरें #ThisIsNotConsent हैशटैग के साथ पोस्ट कर रही हैं। ThisIsNotConsent का मतलब है (यह सहमति नहीं है) आपको जानकार हैरानी होगी ये अजीब प्रदर्शन केवल सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि सड़कों पर भी उतर आया है।

खबरों के मुताबिक, ये अलग तरीके का विरोध आयरलैंड में हो रहा है। हाल ही में वहां की एक महिला नेता ने सांसद रूथ कॉपिंगर में काले रंग के अंडरवियर को हवा में उड़ा दिया था। बताया जा रहा है सांसद ने ऐसा ‘पीड़िता को ही दोषी ठहराने’ की मानसिकता का विरोध करने के तहत किया। उन्होंने ट्रायल के दौरान कोर्ट में पीड़िता का अंडरवियर दिखाए जाने का तीखा विरोध करते हुए कहा, ‘यहां थॉन्ग दिखाना शर्मसार करने वाला हो सकता है लेकिन सोचना होगा कि जब एक महिला के अंडरवियर को कोर्ट में दिखाया गया, तो उसे कैसा लगा होगा।

क्या था मामला-
दरअसल, यह विरोध दक्षिण-पश्चिम आयरलैंड के कॉर्क शहर में एक बलात्कार के मामले से संबंधित है, जिसमें अभियुक्त के वकील ने जूरी से कहा था कि 17 साल की शिकायतकर्ता ने एक अजीब इनरवियर पहनी हुई थी। वकील ने अपने मुवक्किल का बचाव करते हुए जूरी को बताया कि रेप की इस घटना के पीछे महिला का अंडरवियर ही जिम्मेदार है क्योंकि को देखने के बाद आरोपी ने उसके साथ ऐसी घटना को अंजाम दिया। इसी बात को लेकर महिलाएं नाराज हुई हैं। महिला राजनेताएं भी इस घटना का विरोध करने के लिए संसद से लेकर सड़क तक उतर गई हैं। लोगों का कहना है कि क्या कोई महिला अपने मनपंसद का अंडरवियर भी नहीं पहन सकती है।

प्रधानमंत्री ने दी सफाई-
इसके बाद आयरलैंड की महिलाओं ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए अंडरवियर का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता न्यायिक प्रणाली के उन सदस्यों को भी बाहर करने की मांग कर रहे हैं जो अदालत में पीड़ितों को दोषी ठहराते हैं। आयरिश प्रधानमंत्री लियो वरदकर ने यह भी कहा कि यह मुद्दा देश के लोगों के लिए चिंता का विषय है। इस बात पर विचार किया जा रहा है कि आखिर इन घटनाओं पर किस तरह से लगाम लगाया जाए।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं