दुनिया की सबसे भारी महिला इमान अहमद की मौत, भारत में हुआ था इलाज

0
469

इंटरनेशनल डेस्क: दुनिया की सबसे भारी महिला इमान अहमद की मौत हो गयी है। खबरों के अनुसार उन्होंने अपनी अाखरी सांस अबू धाबी में ली। अबू धाबी के बुर्जिल अस्पताल में वजन कम करने के लिए उनका इलाज चल रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज (25 सितंबर ) सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर उनकी मौत हुई।

मिस्र की रहने वाली इमान अहमद को दुनिया की सबसे मोटी महिला कहा जाने लगा था। उनका वजन 500 किलोग्राम से ज्यादा था। मुंबई के सैफी अस्पताल ने इमान की मुफ्त सर्जरी करके उनका वजन 300 किलोग्राम कम कर दिया। मुंबई में तीन महीने तक रहने के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के वीपीएस हेल्थकेयर के बुर्जील अस्पताल में भर्ती कराया गया। इमान चार मई को यूएई पहुंची थी।

खबरों के अनुसार, बहन अल अरबिया के मुताबिक जन्म के समय ही उसका वजन असामान्य रूप से 500 किलोग्राम था।  डॉक्टरों ने उसे एलिफेंटाइसिस बीमारी से पीड़ित बताया था। यह एक परजीवी संक्रमण है, जिसमें पिंडलियों में काफी सूजन आ जाती है। डॉक्टरों ने यह भी बताया कि ग्लैंड्स (ग्रंथियों) में गड़बड़ी के चलते उसके शरीर में जरूरत से ज्यादा पानी जमा हो जाता है।

49-_5e6e5b00-2e43-11e7-9a19-4de5eae5ad18_5

इमान जब छोटी थी, तब वह अपने हाथों के सहारे इधर-उधर घूम-फिर लेती थी, लेकिन 11 साल की उम्र होते-होते वह अपने भारी वजन के कारण खड़ी नहीं हो पाती थी और घर में सिर्फ खिसक पाने में सक्षम रही। सेरेब्रल स्ट्रोक होने के बाद उसे प्राइमरी स्कूल छोड़ना पड़ा और वह पूरी तरह से बिस्तर पर रहने लगी। धीरे-धीरे उनके बढ़ते वजन के कारण वह पूरी तरह बिस्तर पर ही निर्भर हो गई।

ये भी पढ़ें: OH NO! ये सनी लियोन के फेस से क्यों निकलने लगा खून, देखें Video

गौरतलब है कि वह इलाज के लिए मुंबई आई थीं और उनका वजन 250 किलोग्राम कम होने की बात भी सामने आई थी लेकिन उनकी बहन ने डॉक्टरों पर आरोप लगाया था कि उनकी बहन के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आया, जबकि डॉक्टरों का कहना था कि सुधार हो रहा है। इन्हीं आरोप-प्रत्यारोपों के बीच वह ईमान को अबू धाबी ले गईं। और आज उनकी डेथ हो गई।

IMAN-AHMAD

सोशल मीडिया पर लगातार इमान की फोटो शेयर करते हुए यूजर्स अपनी भावनाएं लिख रहे हैं तो कुछ यूजर्स हमेशा की तरह भावनाओं के साथ खिलवाड़।

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें:

  • रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)