PM मोदी दुनिया में सबसे ज्यादा पसंदीदा भारतीय, दीपिका पादुकोण महिलाओं में टॉप पर

0
1513

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पुरूष भारतीयों में पहले स्थान पर है। वहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण महिलाओं में पहले स्थान पर है। ब्रिटेन की इंटरनेट मार्केट रिसर्च और डेटा एनालिटिक्स फर्म YouGov ने इस साल की दुनिया के टॉप-20 एडमायर्ड पुरुषों और महिलाओं की लिस्ट गुरुवार को जारी की।

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पोप फ्रांसिस को भी पीछे छोड़ा। स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी भी उनसे पीछे हैं। इस सूची में मोदी के अलावा अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय समेत 20 भारतीयों के नाम शामिल हैं।

बिल गेट्स इस साल भी दुनिया के सबसे पसंदीदा पुरुष बने हुए हैं। महिलाओं में  मिशेल ओबामा ने एंजेलिना जॉली को पीछे छोड़ पहली रैंक हासिल कर ली है। मिशेल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी हैं। एंजेलिना जॉली हॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।

YouGov सर्वें में 41 देशों के 42 हजार से ज्यादा लोगों के ऑनलाइन इंटरव्यू से जुटाए डेटा के आधार पर दोनों श्रेणियों की रैंकिंग की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल की रैंकिंग में 2 पायदान ऊपर आए हैं। पिछले साल 8वें नंबर पर थे। अमिताभ 3 पायदान नीचे आए हैं। शाहरुख और सलमान ने इसी साल लिस्ट में एंट्री की है।

टॉप-20 महिलाओं में दीपिका पादुकोण की रैकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वे पिछले साल भी 13वें नंबर पर थीं। प्रियंका चोपड़ा 2 पायदान फिसल कर दीपिका से नीचे आ गई हैं। ऐश्वर्या राय की रैंकिंग में 5 पायदान नीचे हो गई हैं। सुष्मिता सेन ने इसी साल एंट्री की है।

दुनिया की 20 सबसे पसंदीदा महिलाएं

नाम प्रशंसा का प्रतिशत रैंक
मिशेल ओबामा 8.8 1
ओपेरा विनफ्रे 6.9 2
एंजेलिना जॉली 6.8 3
क्वीन एलिजाबेथ-2 5.9 4
एम्मा वाटसन 4 5
मलाला यूसफजई 3.9 6
पेंग लियुआन 3.9 7
हिलेरी क्लिंटन 3.6 8
तू यूयू 3.5 9
टेलर स्विफ्ट 3.3 10
मैडोना 3 11
एंजेलिना मर्केल 2.8 12
दीपिका पादुकोण 2.8 13
प्रियंका चोपड़ा 2.8 14
एलेन डीजेनर्स 2.7 15
ऐश्वर्या राय 2.7 16
सुष्मिता सेन 2.2 17
थेरेसा मे 2 18
मिलेनिया ट्रम्प 1.6 19
यांग मी 1.3 20

दुनिया के 20 सबसे पसंदीदा पुरुष

नाम प्रशंसा का प्रतिशत रैंक
बिल गेट्स 9.6 1
बराक ओबामा 9.2 2
जैकी चान 5.7 3
शी जिनपिंग 5.1 4
जैक मा 4.9 5
नरेंद्र मोदी 4.8 6
क्रिस्टिआनो रोनाल्डो 4.3 7
दलाई लामा 4.2 8
लियोनेल मेसी 3.8 9
ब्लादिमीर पुतिन 3.7 10
वॉरेन बफे 3.3 11
अमिताभ बच्चन  2.9 12
एलन मस्क 2.9 13
डोनाल्ट ट्रम्प 2.6 14
पोप फ्रांसिस 2.4 15
शाहरुख खान 2.2 16
इमरान खान 1.9 17
सलमान खान 1.7 18
रेसेप तैयप एर्डोगन 1.5 19
एंडी लॉ 1.5 20

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं।