आज है Xiaomi की बिग सेल: खरीद सकते हैं स्मार्टफोन्स से लेकर टीवी तक

0
362

गैजेट्स डेस्क: Xiaomi Redmi Note 5 की आज 30 मार्च को 12 बजे से सेल शुरू हो गई है। इस सेल में भाग लेने के लिए हमेशा की तरह आपको www.mi.com पर लॉगिन करना होगा। इसके अलावा filpkart और Amazon से भी खरीद सकते हैं।  इस फोन पर दो शानदार ऑफर्स भी निकाले गए है लेकिन उससे पहले आपको फोन की कीमत बता दें, Redmi Note 5 के 3GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत  9,999 रुपए है। वहीं इसके 4GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है।

Redmi Note 5 फीचर्स:

रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच की फुल विजन डिस्प्ले दी गई है। कैमरे की बात करें तो इसके फ्रंट कैमरे के साथ भी LED फ्लैश लाइट दी गई है। कंपनी का दावा है कि कम रोशनी में भी इससे अच्छी फोटोग्राफी की जा सकती है। वहीं इसमें LED फ्लैश लाइट के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

इसे 4 कलर वेरिएंट में सेल किया जाएगा। फोन को दमदार बनाने के लिए इसमें स्नैपड्रेगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ अल्ट्रा स्लिम केस भी फ्री मिल रहा है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000mAH की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन को 380 वोल्टेज तक की लाइट पर चार्ज किया जा सकता है।

रेडमी नोट 5 पर जियो का धमाकेदार ऑफर-
जियो की तरफ से खास ऑफर दिया जाएगा। सेल में जियो की तरफ से 4,608GB तक डेटा का ऑफर दिया जा रहा है। जियो यूजर्स को Redmi Note 5 लेने पर 2,200 रुपए के रिचार्ज वाउचर मिलेंगे। इसमें 50-50 रुपए के 44 वाउचर मिलेंगे। एक बार में एक ही वाउचर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

रेडमी के इन प्रोडक्ट पर भी आज खास ऑफर्स-
आज रेडमी के Mi TV की प्री बुकिंग भी की जा सकती है। इसके अलावा आज से ही Redmi 5A और Redmi Y1 Lite की भी प्री बुकिंग की जा सकती है। Redmi 5A के 2GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपए और 3GB की कीमत 6,999 रुपए है। वहीं बता करें Redmi Y1 Lite की कीमत 6,999 रुपए है।

रेडमी के टीवी पर ऑफर-
Mi LED Smart TV 4A 32 की कीमत 13,999 रुपए है। Mi LED Smart TV 4A 43 की कीमत 22,999 रुपए है। Mi LED Smart TV 4 की कीमत 39,999 रुपए है। इन तीनों ही TV पर रिलायंस जियो की तरफ से 2,200 रुपए के कैशबैक का ऑफर दिया जा रहा है। यह कैशबैक जियो फाई डिवाइस लेने पर मिलेगा। कैशबैक रिचार्ज वाउचर्स के तौर पर मिलेगा। ध्यान रखें इन सभी प्री प्रोडक्स की बुकिंग कंपनी की वेबसाइट www.mi.com पर की जा सकती है।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें