Animal Song ‘अर्जन वैली’ से क्यों नाराज हुआ सिख संगठन? जानिए गाने का पूरा सच?

यह गाना ढाडी-वार संगीत पर बनाया गया है जिसे गुरु गोबिंद सिंह ने मुगलों से लड़ते समय अपने लोगों में साहस पैदा करने के लिए गाया था। यह एक युद्धघोष की तरह था।

0
221

रणबीर कपूर और बॉबी देओल अभिनीत फिल्म एनिमल (Animal) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने अबतक 700 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। एक तरफ जहा फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हो रहा है। महिला विरोधी के साथ अब एनिमल पर सिख धर्म का अपमान करने का भी आरोप लगा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिख समुदाय के इतिहास से जुड़े ‘अर्जन वैली’ (arjan vailly) गाने के दौरान दिखाई गई मारधाड़ और गुंडागर्दी के सीन्स पर विरोध जताया गया है। इसके अलावा कुछ सीन्स पर भी ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन ने ऐतराज किया है।

सिख संगठन ने विवादित सीन हटाने की मांग
संगठन के अध्यक्ष करनैल सिंह ने सेंसर बोर्ड को शिकायत पत्र लिखकर फिल्म में सिखों को लेकर विवादित सभी सीन्स को हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि फिल्म के एक सीन में रणबीर कपूर एक सिख के मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ते हुए नजर आए हैं। इसके अलावा दूसरे सीन में वो गुरसिख युवक की दाढ़ी पर चाकू रखते दिखाई दिए हैं। इस पर संस्था को ऐतराज है।

ये भी पढ़ें: Animal की रिलीज के बाद रणबीर कपूर का इस एक्ट्रेस के साथ न्यूड सीन Video वायरल

इसके साथ ही पॉपुलर हो रहे गाने ‘अर्जन वैली’ पर भी विरोध जताते हुए सेंसर बोर्ड को इस गाने में दिखाई देने वाले गुंडागर्दी के सीन्स को भी हटाने की मांग की है। संस्था का मानना है कि इन सभी विवादित सीन्स को हटाए जाएं ताकि लोगों पर इसका बुर प्रभाव न पड़े। इस विवाद के बाद फिल्म मेकर्स संदीप वांगा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़ें:  Top 7 Grinch Movies : इस क्रिसमस अपनी फैमिली के साथ देखें ये किड्स शो…बच्चों की बनी पहली पसंद

क्या है अर्जन वैली का मतलब?
यह गाना ढाडी-वार संगीत पर बनाया गया है जिसे गुरु गोबिंद सिंह ने मुगलों से लड़ते समय अपने लोगों में साहस पैदा करने के लिए गाया था। यह एक युद्धघोष की तरह था। यह गीत मूल रूप से कुलदीप मानक ने गया है, जो अर्जन सिंह नलवा पर आधारित है। जिन्हें अर्जन वैली के नाम से भी जाना जाता है।

ये भी पढ़ें:  Top 10 Google Search Recipe 2023 : गूगल पर टॉप पर रहा ‘आम का आचार’ और ‘सेक्स ऑन द बीच’ रेसीपी

ये हरि सिंह नलवा के पुत्र थे, जो 18 वीं शताब्दी में सिख खालसा फौज के कमांडर-इन-चीफ रहे थे। सिख साम्राज्य के हरि सिंह को बाघ मार भी कहा जाता था क्योंकि एक बार उन्होंने उस बाघ को मार डाला था, जिसने उन पर हमला किया था और उनके घोड़े को मार डाला था। उन्होंने उसको अपने ढाल और खंजर से मार गिराया था।

 


हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।