Top 10 Google Search Recipe 2023 : गूगल पर टॉप पर रहा ‘आम का आचार’ और ‘सेक्स ऑन द बीच’ रेसीपी

Google Search 2023 recipes in India : हर साल की तरह इस साल भी गूगल ने सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली चीजों की लिस्ट शेयर कि है। प्रचलित हस्ती, फिल्में, गाने के अलावा गूगल ने एक लिस्ट में साल 2023 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फूड रेसीपी की लिस्ट भी शेयर की है।

0
169

Google Search 2023 recipes in India : हर साल की तरह इस साल भी गूगल ने सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली चीजों की लिस्ट शेयर कि है। प्रचलित हस्ती, फिल्में, गाने के अलावा गूगल ने एक लिस्ट में साल 2023 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फूड रेसीपी की लिस्ट भी शेयर की है। फूड आइटम की इस लिस्ट में जिस रेसीपी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा हैं वो भारत के व्यंजन हैं। चलिए आपको बताते हैं 2023 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई रेसिपी के बारे में।

Mango Pickle Recipe

फूड लिस्ट में साल 2023 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली रेसीपी में पहले नंबर पर आता है, आम का अचार। कच्चे आम से बना अचार गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

Beach Cocktail Recipe

दूसरे नंबर पर जिस रेसीपी को सबसे ज्यादा खोजा गया वह है ‘सेक्स ऑन दे बीच’। यह समुद्र किनारे यानी बीच पर पी जाने वाली एक तरह की अल्कोहलिक कॉकटेल है, जिसमें वोदका, आड़ू श्नैप्स, संतरे का रस और क्रैनबेरी जूस होता है।

Panchamrit Recipe

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पंचामृत का नाम है। भारत के कई घरों में पूजा-पाठ के समय इसे भगवान को अर्पित कर पीया जाता है। यह दूध, दही, शहद, घी और चीनी को मिलाकर बनाया जाता है।

Hakusai Recipe

जापान का प्रचलित होकुसाई अचार, जो पत्तागोभी से बनाया जाता है।

Dhaniya Panjiri Recipe

गूगल पर पांचवी सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली रेसिपी धनिया पंजीरी है। इसे भी भगवान के प्रसाद के रुप में चढ़ाया जाता है।

Karanji Recipe

महाराष्ट्र में गुजिया को करंजी कहा जाता है। यह एक प्रकार का मीठा पकवान है जो मैदे और खोया से बनाया जाता है।

Thiruvathirai Kali Recipe

भगवान को अर्पित की जाने ‘तिरुवथिराई काली’ एक प्रकार का मीठा व्यंजन है। इसे चावल और दाल को दरदरा पीसकर, गुड़ की चाशनी में उबालकर बनाया जाता है।

Ugadi Pachadi Recipe

उगादी पचड़ी दक्षिण भारत में बनाया जाने वाला एक डिश है जो फलस काटने की खुशी में उगादी पर्व पर बनाया जाता है। यह कच्चा आम, इमली, गुड़, नीम के फूल, नमक और लाल मिर्च मिलाकर बनाया जाता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठी-तीखा होता है।

Kolukattai Recipe

कोलुकट्टई को कोझुकट्टई के नाम से भी जाना जाता है, यह एक प्रकार की मिठाई है जो ज्यादातर गणेश चतुर्थी के अवसर पर बनाई जाती है। इसे चावल के आटे, नारियल और गुड़ की स्टफिंग से बनाया जाता है।

Rava Ladoo Recipe

रवा लड्डू गूगल पर दसवीं सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली रेसिपी है। यह एक प्रकार की मिठाई है जो सबसे ज्यादा दक्षिण भारत में बनाई जाती है। इसे सूजी, चीनी, घी, काजू और किशमिश को मिलाकर बनाया जाता है।

ये भी पढ़ें : Top 7 Grinch Movies : इस क्रिसमस अपनी फैमिली के साथ देखें ये किड्स शो…बच्चों की बनी पहली पसंद

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।