VIDEO: 65 साल के अनूप जलोटा की बोल्ड और सेक्सी गर्लफ्रेंड देखकर जला ‘बिगबॉस हाउस’

शो के दौरान अनूप ने बताया कि वह पहले गुरू-शिष्या थे लेकिन कब उन्हें अपना दिल दे बैठे मालूम ही नहीं चला। इसके साथ उन्होंने बताया कि उनके इस रिलेशनशिप को लगभग साढ़े तीन साल होने जा रहे हैं। अनूप जलोटा 65 साल के हैं, जबकि जसलीन की उम्र 28 है।

0
2067

मुम्बई: भारत के सबसे विवादित शो ‘बिग बॉस के 12वें सीजन की शुरूआत हो गई है। ये शो इस बार जोड़ियों पर आधारित हैं। यानी अब बिगबॉस के हाउस में जोड़ियां आएगी। सभी जोड़ियों को मात देते हुए सिंगर अनूप जलोटा इस वक्त खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, अनूप अपने से 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड को शो में लेकर आएंगे। जब इस बात का खुलासा हुआ तो खुद सलमान खान हैरान रह गए।

आपको बता दें अनूप जलोटा सोशल मीडिया पर कल से ट्रेंड पर बने हुए हैं। भारत के भजन सम्राट माने जाने वाले अनूप जलोटा तीन शादियां कर चुके हैं और तीनों बीवियों से तलाक भी ले चुके हैं। लेकिन अनूप अब जसलीन मथारू के साथ रिलेशनशिप में हैं।

शो के दौरान अनूप ने बताया कि वह पहले गुरू-शिष्या थे लेकिन कब उन्हें अपना दिल दे बैठे मालूम ही नहीं चला। इसके साथ उन्होंने बताया कि उनके इस रिलेशनशिप को लगभग साढ़े तीन साल होने जा रहे हैं। अनूप जलोटा 65 साल के हैं, जबकि जसलीन की उम्र 28 है।

दोनों की उम्र में 37 साल का अंतर है। उम्र में इतना फांसला होने के बावजूद दोनों ने बिग बॉस में आकर अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया है। जिसे देखकर घरवाले में हैरान रह गए और उनके प्यार पर सवाल उठाने लग गए। भई..हम अनूप से ये कहेंगे..ये इश्क़ नहीं आसाँ इतना ही समझ लीजे आग का दरिया है और डूब कर जाना है..।। बाकि तो वो खुद समझदार है।

वैसे, अनूप और जसलीन के शो में आने के बाद कई ऐसी टीवी की जानी-मानी जोड़ियां है जो जल्द आपको घर के अंदर नजर आने वाली है। जिसमें श्रीसंत, दीपिका कक्कड़, करणवीर बोहरा और सृष्टि रोड जैसे सेलेब्स जल्द आपको धमाल मचाते नजर आएंगे।

आपको बिगबॉस-12 के घर का अपडेट्स तो हम देते रहेंगे लेकिन पहले आप वो देखिए जो सोशल मीडिया पर चल रहा है। अनूप और उनकी गर्लफ्रेंड का खुलासा होते ही सभी लोग हैरान है कि 65 साल की उम्र में जहां उन्हें अपना ध्यान रखना चाहिए वहां वह नई गर्लफ्रेंड बनाते घूम रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

Riaz with @jalotaanup ji..Woh chup rahe toh mere dil ke daag jalte hai🎵

A post shared by Jasleen Matharu🎤🎸🎵 (@jasleenmatharu) on

हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ कि अनूप और जसलीन शादी जैसे पवित्र बंधंन में बंधेंगे या नहीं लेकिन बिगबॉस को और दर्शकों को इन कपल्स को देखने में बड़ा मजा आने वाले है। सबको मालूम है ये बिगबॉस का घर अच्छे-अच्छों को बदलकर रख देता है और जो जोड़िया हाथ थामे घर के अंदर एंट्री लेती है वो घर से बाहर निकलते वक्त या तो अलग हो जाती है या फिर एक नई कहानी के साथ आपके सामने होती है।

खैर आप अनूप और जसलीन को लेकर चल रहे मीम्स पर एक नजर डालिए…

इन्हें भी पढ़ें-

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं