कब, कहां और कैसे होगी दीपिका-रणवीर की शादी, जानिए यहां पूरी डिटेल्स

दीपिका-रणवीर इटली की 100 साल पुरानी झील किनारे शादी करने जा रहे हैं। इस शादी में उनके करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। मान लीजिए बी-टाउन में दूसरी अनुष्का शर्मा की शादी होने जा रही है।

0
501

मुम्बई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की चर्चा बी टाउन में है। दोनों 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जहां एक तरफ इनकी शादी का कार्ड अपनी गलतियों के कारण सोशल मीडिया सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहा।

वहीं अब फैंस दीपिका-रणवीर की शादी की डिटेल्स लेना चाहते हैं कि वो शादी कहां, क्या पहनकर, मेहमान, हनीमून आदि-आदि। तो चलिए आपको बताते हैं आपके सबसे फेवरेट स्टार्स की शादी को वो तमाम जानकारी जो फिलहाल हमारे हाथ लगी है।

शादी के लिए 15 तारीख ही क्यों ?
सोशल मीडिया पर दीपिका-रणवीर की शादी की तारीख 15 नवंबर ही क्यों निकाली गई। इसपर सवाल पूछे जा रहे हैं। जहां तक हमें पता चला है इसके पीछे कोई खास वजह नहीं है। लेकिन जैसा आप जानते हैं लोग अपने स्टार्स की हर चीज पर नजर रखते हैं तो उन्होंने भी दीपिका-रणवीर की 15 तारीख के कनेक्शन को ढ़ूढ निकाला है।

दीपिका और रणवीर की लवस्टोरी की शुरुआत आज से 6 साल पहले हुई थी। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: रामलीला’ से। साल था 2013 और इस फिल्म की रिलीज डेट थी 15 नवंबर। इस फिल्म से दोनों की जोड़ी को खूब सराहा गया और फिल्म ने भी अच्छी कमाई की। इसके बाद दोनों ने संजय की पद्ममावत और बाजीराव मस्तानी फिल्मों में काम किया। जो सुपरहिट साबित हुई। इसलिए जिस फिल्म से दोनों की लवस्टोरी शुरू हुई उन्होंने उसी फिल्म की रिलीज डेट को अपनी शादी की डेट बना लिया। अब ये केवल संयोग है लेकिन लोगों का क्या है उनका काम तर्क ढ़ूढना है वो उन्होंने ढ़ूढ निकाला।
क्या सच में होगी विदेश में शादी
जी हां, दीपिका-रणवीर इटली की 100 साल पुरानी झील किनारे शादी करने जा रहे हैं। इस शादी में उनके करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। मान लीजिए बी-टाउन में दूसरी अनुष्का शर्मा की शादी होने जा रही है। दीपिका की शादी के बाद दो रिसेप्शन रखें गए है एक मुम्बई दूसरा बेंगलूरू। दीपिका-रणवीर ने करीब 10 हजार साल पुरानी लेक को अपनी शादी का डेस्टिनेशन इसलिए चुना है, क्योंकि यहां नेचुरल ब्यूटी है। ये इटली की तीसरी सबसे बड़ी लेक है। लेक को बर्ड आय व्यू से देखें तो ये लेक लेटर ‘Y’ की शेप जैसी दिखती है। इसके आसपास कई कलरफुल विलाज़ और सुंदर गांव भी बने हुए हैं।

दो रीति-रिवाजों से होगी शादी-
एक साउथ इंडियन स्टाइल में यानि दीपिका के मम्मी-पापा के कल्चर के हिसाब से और दूसरा नॉर्थ इंडियन स्टाइल से, जो रणवीर सिंह का कल्चर है। अभी तक इस बात की पुरी तरह से पुष्ठि नहीं हुई लेकिन ये जरूर पक्का है कि इन दोनों की शादी के कपड़े सब्यसाची ही डिजाइन कर रहे हैं।

3000 मेहमानों के शरीक होने की संभावना
जानकारी के मुताबिक, पहला रिसेप्शन 28 या 29 नवंबर को बेंगलुरू में होगा और दूसरा 30 नवंबर या 1 दिसंबर को रिसेप्शन मुंबई के ग्रैंड हयात में होगा। जानकारी के मुताबिक इस आलीशान रिसेप्शन में बॉलीवुड और उद्योग जगत की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। पार्टी में करीब 3000 मेहमानों के शरीक होने की उम्मीद है।

कोमो लेक

हनीमून प्लान-
फिलहाल हनीमून के लिए कहां जाएंगे ये अभी मालूम नहीं चला है लेकिन अनुष्का और विराट की तरह इनका हनीमून पैकिंज शॉट ही होगा। क्योंकि जहां रणवीर कपूर सिंबा का प्रमोशन करना है वहीं उन्हें आगामी प्रोजेक्ट भी पूरे करने हैं। तो दीपिका को मेघना गुलजार की आगामी फिल्म जो एसिड अटैक लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर केद्रिंत होगी। उसकी शूटिंग शुरू करेंगी।

तो अभी के लिए हमारे पास ये ही सब जानकारी है। और भी कोई जानकारी हमें मिलेगी तो हम आपतक जरूर पहुंचाएंगे।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं