#MeToo टीवी के संस्कारी पिता आलोक नाथ की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, जानिए क्या है मामला

0
525

मुंबई: टीवी के संस्कारी पिता के नाम से जाने वाले अभिनेता आलोक नाथ के खिलाफ रेप की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक मुंबई पुलिस के एडिश्नल सीपी मनोज शर्मा ने बताया है कि ओशिवारा पुलिस ने लेखिका विनता नंदा की शिकायत पर आलोक नाथ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में आईपीसी की धारा 376 (रेप) के तहत केस दर्ज किया गया है।

आपको बता दें, किसी भी वक्त आलोकनाथ की गिरफ्तारी हो सकती है। ये पूरा मामला भारत में शुरू हुए मीटू मूवमेंट के तहत टेलीविजन लेखिका विनता नंदा ने पिछले दिनों आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद आलोक नाथ पर कई दूसरी अभिनेत्रियों ने भी दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। विनता नंदा ने फेसबुक पर अपनी बात शेयर करने के बाद मुंबई पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

क्या लिखा था विनता नंदा ने फेसबुक पर-
राइटर और फिल्ममेकर विनता नंदा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाया था। 19 साल पहले का वाकया साझा करते हुए उन्होंने लिखा था कि 1994 में आलोकनाथ ने उनका रेप किया था। विनता ने बताया था कि उस वक्त वो टीवी के नंबर वन शो तारा को प्रोड्यूस कर रही थीं। आलोक नाथ इस शो की लीड हीरोइन के पीछे पड़े रहते थे।

विनता ने लिखा था कि वो वो शराबी थे, बेशर्म थे और घिनौने भी, लेकिन वो उस दौर में टीवी के स्टार भी थे इसलिए बुरे बर्ताव के लिए न सिर्फ उन्हें माफ कर दिया जाता था बल्कि कई लोग उन्हें और भी बुरा करने के लिए उकसाते थे। विनता ने लिखा था कि आलोक नाथ की वाइफ मेरी बेस्ट फ्रेंड थी। जिसकी वजह से वो एकदूसरे के घऱ आते-जाते रहते थे। इसी दौरान 1994 में आलोकनाथ ने उनका रेप किया था।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं