‘Gully Boy’ जैसा ट्रेलर आपने नहीं देखा होगा कभी, देखें ये रैप वाला शानदार Video

2108

मुम्बई: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘गली बॉय’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पिछले दिनों से गली बॉय के पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे थे। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इससे पहले फिल्म का पहला गाना हिप हॉप को भी रिलीज किया।

ट्रेलर में रणवीर सिंह रैप करते नजर आ रहे हैं तो आलिया भट्ट  और कल्कि कोचलिन भी जोरदार अंदाज में दिख रही हैं। फिल्म की कहानी एक स्ट्रगल पर है। रणवीर सिंह इसमें एक रैपर का किरदार निभा रहे हैं और आलिया भट्ट उनकी गर्लफ्रेंड के रूप में है। कल्कि का फिल्म में क्या रोल है ये अभी मालूम नहीं है।

ये फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। ‘गली बॉय’ को जोया अख्तर ने निर्देशित किया है। आपको बता दें रणवीर सिंह की अभी फिल्म सिंबा भी रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब अच्छी कमाई की।

फिल्म का पहला गाना-

ये भी पढ़ें:

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं