कंगना रनौत की 4 साल पुरानी वीडियो पर बढ़ा विवाद, उठने लगी एक्ट्रेस को लेकर ऐसी मांग, देखें

कंगना रनौत नेशनल टीवी पर बात करती दिख रही हैं। इस दौरान वे कहती हैं- मैंने उर्मीला मातोंडकर का एक बहुत ही अपमानजनक इंटरव्यू देखा। जिस तरह से वह मेरे बारे में बात कर रही थी,

1017

बॉलीवुड बिंदास और विवादित एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने राजनीति में एंट्री ले ली है। बीजेपी ने उन्हें हिमाचल प्रदेश की मंडी से लोकसभा टिकट दिया है। इसके बाद से एक्ट्रेस को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बीते दिन कांग्रेस लीडर सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना रनौत को लेकर कंट्रोवर्शियल टिप्पणी करके फंस गई। वहीं कंगना ने काग्रेंस पर जवाबी हमला जारी किया। अब विवाद इतना बढ़ गया है कि कंगना का 4 साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्यों बढ़ा विवाद?
कंगना रनौत को टिकट मिलने पर सुप्रिया श्रीनेत ने अपने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक फोटो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘क्या भाव चल रहा है मंडी में कोई बताएगा?’ सुप्रिया श्रीनेत के इस कमेंट पर बवाल खड़ा हो गया है और कंगना ने भी इसपर रिस्पॉन्स किया है। एक्ट्रेस ने लिखा- ‘एक आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर के पिछले 20 सालों में मैंने हर तरह की महिलाओं की भूमिका निभाई है।’

ये भी पढ़ें: See Photo: बॉलीवुड की ‘Queen’ कंगना रनौत..क्यों नजर आई बुर्जुग के अवतार में

कंगना ने लिखा- ‘क्वीन में एक भोली लड़की से लेकर धाकड़ में एक अट्रैक्टिव जासूस तक, मणिकर्णिका में एक देवी से लेकर चंद्रमुखी में एक राक्षसी तक, रज्जो में एक वेश्या से लेकर थलाइवी में एक क्रांतिकारी नेता तक। हमें अपनी बेटियों को स्टीरियोटाइप्ल के बंधनों से आजाद करना चाहिए, हमें उनके बॉडी पार्ट्स के बारे में जिज्ञासा से ऊपर उठना चाहिए और सबसे बढ़कर हमें जिंदगी या हालात को चुनौती देने वाली सेक्स वर्कर्स को किसी तरह के गलत बर्ताव या अपमान के तौर पर इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। हर महिला अपनी गरिमा की हकदार है।’


विवाद को बढ़ता देख सुप्रिया ने वीडियो जारी कर बताया कि उनके अकाउंट का एक्सेस कई लोगों के पास है। किसी ने ये हरकत की है। उन्होंने माफी भी मांगी। लेकिन विवाद खत्म होने के बाजए और बढ़ गया।

ये भी पढ़ें: यूट्यूब से देखकर बनाई शराब, अब पंजाब के 21 घरों में पसरा मातम, पढ़ें पूरा मामला?

क्या है वायरल वीडियो में
वायरल वीडियो 2020 का है, जिसमें कंगना रनौत नेशनल टीवी पर बात करती दिख रही हैं। इस दौरान वे कहती हैं- मैंने उर्मीला मातोंडकर का एक बहुत ही अपमानजनक इंटरव्यू देखा। जिस तरह से वह मेरे बारे में बात कर रही थी, मेरी खिंचाई कर रही थी, मेरे स्ट्रगल का मजाक उड़ा रही थी, इस बात पर मुझ पर हमला कर रही थी कि मैं टिकट के लिए बीजेपी को खुश करने की कोशिश कर रही हूं।

कंगना ने आगे कहा- ‘यह समझने के लिए किसी को टैलेंटेड होने की जरूरत नहीं है कि मेरे लिए टिकट पाना बहुत मुश्किल नहीं है। उर्मिला एक सॉफ्ट पॉर्न स्टार हैं। वह अपनी एक्टिंग के लिए नहीं जानी जाती हैं, वह किस लिए जानी जाती हैं? सॉफ्ट पोर्न करने के लिए सही है। अगर उन्हें टिकट मिल सकता है, तो मुझे टिकट क्यों नहीं मिलेगा?’

ये भी पढ़ें: डॉक्टर्स का कमाल सूअर की किडनी इंसान में ट्रांसप्लांट, जानें सर्जनी का पूरा प्रोसेस

इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस समर्थक लगातार अभिनेत्री को ट्रोल कर रहे हैं। भाजपा को भी ट्रोल किया जा रहा है और महिला के अपमान को लेकर कंगना का टिकट काटने की मांग की जा रही है।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।