नयनतारा की फिल्म‘अन्नपूर्णी’ (Annapoorani) को लेकर विवाद बढ़ता देख नेटफ्लिक्स ने नयनतारा की फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई और जबलपुर में फिल्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। जबलपुर में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ एक हिंदूवादी संगठन ने FIR दर्ज कराई गई है।
बताया गया है कि अन्नपूर्णी फिल्म में कई ऐसे दृश्य ऐसे हैं, जिसमें भगवान श्रीराम के खिलाफ अनर्गल टिप्पणियां करते हुए हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। इसके अलावा इसमें ये भी दिखाया गया है कि श्री राम भगवान वनवास के दौरान जानवरों को मार कर मांस खाते थे।
‘अन्नापूर्णी’ 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी। फिल्म में नयनतारा लीड रोल में हैं। फिल्म में उन्होंने मंदिर के पुजारी की बेटी अन्नापूर्णी का रोल प्ले किया है, जो शेफ बनने का सपना पूरा करने के लिए नॉनवेज पकाती है।
ये भी पढ़ें: मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज का IPO अगले हफ्ते ओपन होगा, जानें इसके बारें में सबकुछ
FIR के मुताबिक हिंदू सेवा परिषद ने इन बातों पर आपत्ति जताई है:
- फिल्म के आखिरी सीन में बिरयानी बनाने से पहले मंदिर के पुजारी की बेटी हिजाब पहने नमाज पढ़ती नजर आती है।
- फिल्म लव जिहाद को बढ़ावा दे रही है। एक्टर का दोस्त फरहान का कहना है कि भगवान श्रीराम मांसाहारी थे।
- एक्ट्रेस के पिता एक मंदिर के प्रधान पुजारी है, लेकिन उनकी बेटी को मांस पकाते दिखाया जाता है।
- फिल्म में एक ब्राह्मण हिंदू लड़की को मुस्लिम धर्म के लिए प्रेरित करना दर्शाया गया है। हमारे धार्मिक ग्रंथ जैसे रामायण, पुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथों का भी अपमान किया गया है।
- फिल्म में एक्ट्रेस मंदिर नहीं बल्कि फरहान के घर रमजान इफ्तार करने के लिए जाती है। फिल्म में लड़की के पिता संध्या कर रहे है और दादी माला जप रही हैं। इसी दौरान लड़की को मांस पकाते हुए दिखाना- ऐसे सीन एक-दूसरे से जुड़े नजर आते हैं।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































