Spirit से निकालने पर Deepika Padukone ने लीक की स्टोरी? संदीप रेड्डी का फूटा गुस्सा

686

कबीर सिंह और एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में डायरेक्ट कर चुके संदीप रेड्डी वांगा (sandeep reddy vanga deepika padukone लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वांगा ने दीपिका पादुकोण का नाम लिए बिना एक्ट्रेस पर अपकमिंग फिल्म स्पिरिट की स्किप्ट लीक करने का आरोप लगाया है। इससे पहले दीपिका को फिल्म से निकाल दिया था जिसके बाद तृप्ति डिमरी ने दीपिका को रिप्लेस किया है।

संदीप रेड्डी वांगा ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट से लिखा है, जब मैं किसी एक्टर को अपनी स्क्रिप्ट सुनाता हूं तो मैं उस पर 100 प्रतिशत भरोसा करता हूं। हमारे बीच एक बिना कहे नॉन डिसक्लोजर एग्रीमेंट होता है। लेकिन ऐसा करके आपने बता दिया कि आप क्या हैं। एक यंग एक्टर को नीचा दिखाना और मेरी स्टोरी को लीक करना, क्या यही आपका फेमिनिज्म है।

एक फिल्ममेकर के रूप में मैंने अपने क्राफ्ट पर कई सालों की कड़ी मेहनत लगाई है। मेरे लिए फिल्ममेकिंग सब कुछ है। लेकिन तुम ये नहीं समझ पाईं न समझोगी। ऐसा करो, अगली बार पूरी कहानी बोलना, क्योंकि मुझे जरा भी फर्क नहीं पड़ता। डर्टी पीआर गेम। मुझे ये कहावत बहुत पसंद है- खुंदक में बिल्ली खंबा नोचे।

ये भी पढ़ें: अनुष्का यादव की एंट्री से मचा भूचाल, Tej Pratap Yadav को लालू प्रसाद ने दिखाया बाहर का रास्ता

बॉलीवुड गलियारों में चर्चा तेज है कि संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी पोस्ट में भले ही किसी का नाम न लिखा हो, हालांकि ये साफ है कि उन्होंने ये पोस्ट दीपिका पादुकोण के लिए की है, क्योंकि उन्हें कुछ समय पहले ही फिल्म से निकाला गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि संदीप ने अपनी पोस्ट में जिस यंग एक्ट्रेस का जिक्र किया है वो तृप्ति डिमरी हैं। तृप्ति ने ही दीपिका को रिप्लेस किया है।

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone के Relationships पर यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स ने की कॉमेडी, अब Viral हुआ शर्मनाक वीडियो

क्या है संदीप और दीपिका के बीच विवाद?
फिल्म स्पिरिट में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया था। प्रेग्नेंसी के चलते दीपिका फिल्म छोड़ना चाहती थीं, हालांकि संदीप रेड्डी वांगा ने उनके लिए फिल्म की शूटिंग तक टाल दी थी। इसके बावजूद दीपिका ने फिल्म में काम करने की कई शर्तें रख दीं।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

वो चाहती थीं कि उन्हें सिर्फ 8 घंटे की शिफ्ट दी जाए, हफ्ते में 5 दिन काम, प्रॉफिट में हिस्सेदारी हो और तेलुगु डायलॉग्स न दिए जाएं, जैसी कई डिमांड्स की गई थीं। एक्ट्रेस की बढ़ती डिमांड्स से नाखुश होकर संदीप रेड्डी वांगा ने उन्हें फिल्म से निकाल दिया है। उनकी जगह फिल्म में तृप्ति को कास्ट किया गया है। इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी हो चुकी है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।