पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राजनीतिक जीवन पर आधारित फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का ट्रेलर आज जारी कर दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले रिलीज होने जा रही इस फिल्म के ट्रेलर ने राजनीतिक महकमे में हलचल पैदा कर सकती है। आपको बता दें, इस फिल्म की कहानी पूर्व प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू द्वारा लिखी गई इसी नाम की किताब पर आधारित है।
फिल्म का ट्रेलर करीब 2.43 मिनट का है। ट्रेलर की शुरूआत संजय बारू से शुरू होती है जिसमें वह कहते हैं, “मुझे तो डॉ. साहब (मनमोहन सिंह) भीष्म जैसे लगते हैं। जिनमें कोई बुराई नहीं है पर फैमिली ड्रामा के विक्टिम हो गए। महाभारत में दो फैमिलीज थीं, इंडिया में तो एक ही है।”
ट्रेलर देखकर पूरी फिल्म का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें राहुल गांधी की पार्टी में भूमिका, प्रियंका गांधी और प्रधानमंत्री के तौर पर मनमोहन सिंह की ताजपोशी के पीछे की कहानियों को दिखाया जाएगा।”
फिल्म का ट्रेलर अभी लॉन्च ही हुआ है कि इसे लेकर विवाद भी होने शुरू हो गए। यूथ कांग्रेस के महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष सत्यजीत टाम्बे ने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।
सत्यजीत टाम्बे का कहना है कि पहले इस फिल्म को कांग्रेस के नेताओं को दिखाया जाए। यदि निर्माता-निर्देशक ऐसा नहीं करते हैं, तो कांग्रेस कोर्ट के दरवाजे खटखटाएगी।
बताते चले द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर 11 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार अनुपम खेर ने निभाया है वहीं मीडिया सलाहकार का रोल अक्षय खन्ना ने निभाया है।
- अमन यादव बने आजाद भारतीय किसान यूनियन के लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष
- श्री सुंदरकांड मित्र मंडल समिति द्वारा यातायात प्रभारी का किया सम्मान
- बीपीएल-7 में क्रिकेट के रोमांच के साथ सामाजिक सरोकारों को मिलेगी नई दिशा- आशीष विजय
- दीपावली से पहले आरटीई पुनर्भरण का बकाया भुगतान जारी करने की मांग
- रोटरी क्लब हनुमानगढ़ विजन व अरोमा पीओपी ने 57 दुपहिया वाहन चालकों को बांटे हेलमेट
ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं



































