शर्मनाक: माता-पिता इस लड़की का इलाज नहीं करवा रहे क्योंकि वो एक ‘लड़की’ है?

0
977

पटना: बिहार के शेख़पुरा ज़िले की रहने वाली कंचन की दोनों किडनी फेल हो गई है। इस मामले में दुख और दिल दहलाने वाली बात ये हैं कि उसके माता-पिता उसे अपनी आंखों के सामने मरता हुआ देख रहे हैं। वह भी सिर्फ इसलिए क्योंकि वह एक लड़की है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे वाले देश में आज भी बेटियों को बोझ समझा जाता है।

सोशल मीडिया और मीडिया वेबपोर्टल के अनुसार, पटना के इंदिरा गांधी इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइन्स में कंचन जिन्दगी और मौत के बीच में झूल रही है। उसकी दोनों किडनी फेल हो गई हैं और डॉक्टर्स ने जल्द से जल्द किडनी ट्रासप्लांट के लिए कहा है। लेकिन कंचन के माता पिता ने अपनी बेटी को बचाने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि वो एक लड़की है।

कंचन के पिता मजदूरी करते हैं, उनसे जब पूछा गया कि वह अपनी बेटी को बचाने के लिए सरकारी प्रयास क्यों नहीं करते तब कंचन के पिता ने तर्क देते हुए कहा, वह लड़की है उसकी मदद कौन करेगा। आपको बता दें, मुख्यमंत्री रिलीफ फंड की मदद मरीजों को इलाज कराने की मदद देती है सरकार। लेकिन कंचन का परिवार इस और कोशिश करने को तैयार नहीं है।

फिलहाल कंचन अपने घर पर है। उसका स्थानीय सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह कितने दिन जिंदा रहेगी। कुछ नहीं कहा जा सकता। वैसे इसी देश में आपने कई मामले सुने होंगे, जिनमें मां-बाप अपने बच्चों के लिए  किडनी डोनेट करने तक को आगे बढ़ जाते हैं। शायद कंचन के भाई को जरूरत पड़ती, तो उनके मां-बाप भी यही करते। खैर, यह स्थिति भयावह है, जो समाज का एक घिनौना चेहरा दिखाती है।

हम आशा करते हैं इस खबर को पढ़ने के बाद आप इसे शेयर करें ताकि इस बच्ची की मदद के लिए लोग, सरकार, सामाजिक संगठन कोई आगे आए और कंचन की मदद करें।

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now