CWG 2018: 10 वें दिन भी विजय अभियान जारी, आज अब तक जीते 7 गोल्ड

0
477

गोल्ड कोस्ट: 21वें कॉमनवेल्थ खेलों के 10वें दिन भारत पर स्वर्ण पदकों की बरसात के बीच नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं महिला टीटी में सिंगल्स में मनिका बत्रा, कुश्ती में सुमित मलिक और विगनेश ने क्रमश पुरुष व महिला वर्ग में स्वर्ण दिलाए, तो बॉक्सिंग में स्टार मैरीकॉम और गौरव सोलंकी ने भी सोने दिलाया। इसके अलावा संजीव राजपूत ने भी सोने पर निशाना साधा। कुल मिलाकर खेलों के नौ दिन अभी तक भारत सात स्वर्ण पदक कब्जा चुका है।

स्क्वैश के मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल की भारतीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा तो वहीं कांस्य पदक को जीतने से हॉकी महिला टीम चूक गई।

भारत को अभी भी कई खेलों में पदक मिलने की उम्मीद है। जिसमें से आशा की जा रही है कि कल होने वाले बैडमिंटन खेल में पीवी सिंधू और सानिया नेहवाल की भिंड़त से भारत को एक मेडल और मिल सकता है। इस के साथ ही कुल मिलाकर अब भारत के पदकों की संख्या 55 हो गई है। इसमें 24 गोल्ड, 14 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं।
india

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now