ISRO ने खोज निकाला विक्रम लैंडर, लैंडिंग वाली तय जगह से 500 मीटर दूर

0
2636

मिशन चंद्रयान-2 में अहम भूमिका निभाने वाले विक्रम लैंडर की जानकारी इसरो को मिल गई है। इसरो चीफ सिवन ने मीडिया को बताया कि आखिरी पलों में अपनी दिशा से भटके विक्रम लैंडर का पता लगा लिया गया है। लेकिन अभी उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसरो चीफ ने बताया ऑर्बिटर ने थर्मल इमेज कैमरा से उसकी तस्वीर भेजी है।

ये भी खबर है कि विक्रम लैंडर लैंडिंग वाली तय जगह से 500 मीटर दूर पड़ा है। चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर में लगे ऑप्टिकल हाई रिजोल्यूशन कैमरा (OHRC) ने विक्रम लैंडर की तस्वीर ली है। इसरो वैज्ञानिक अभी यह पता कर रहे हैं कि चांद की सतह से 2.1 किमी ऊंचाई पर विक्रम अपने तय मार्ग से क्यों भटका।

इसकी एक वजह ये भी हो सकती है कि विक्रम लैंडर के साइड में लगे छोटे-छोटे 4 स्टीयरिंग इंजनों में से किसी एक ने काम न किया हो। इसकी वजह से विक्रम लैंडर अपने तय मार्ग से डेविएट हो गया। यहीं से सारी समस्या शुरू हुई, इसलिए वैज्ञानिक ऑर्बिटर को लगातार मैसेज भेज रहे हैं ताकि विक्रम लैंडर से संपर्क साधा जा सके। इसके साथ विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग से पहले ऑर्बिटर को मिले डेटा की स्टडी की जा रही है ताकि जल्द से जल्द विक्रम से संपर्क साधा जाए।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now