गुजरात-हिमाचल चुनावों में त्रिकोणीय मुकाबला, क्या दिल्ली में BJP से छिन सकता है स्थानीय निकाय, जानें पूरा गणित

1
630

Assembly Election 2022 Live: गुजरात विधानसभा के दूसरे फेज की वोटिंग सोमवार शाम 5 बजे खत्म हो गई। थोड़ी ही देर में गुजरात और हिमाचल के एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। ऐसे में यहां त्रिकोणीय मुकाबला बनता दिख रहा है। अब देखना ये है कि 8 दिसंबर को जब मतगणना होगी तो क्या भाजपा रिकॉर्ड 7वीं बार गुजरात में सरकार बनाएगी या कांग्रेस और आप सत्ता में सेंध लगाने में कामयाब हो पाएंगे।

गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में कुल 4.90 करोड़ वोटर्स हैं। इनमें 2.53 करोड़ पुरुष और 2.37 करोड़ महिलाएं हैं। वहीं, राज्य में 4.6 लाख वोटर्स ऐसे हैं, जिन्होंने पहली बार मतदान किया। आपको बता दें, गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान अहमदाबाद में PM मोदी ने अब तक का सबसे लंबा रोड शो किया। करीब 50 किमी लंबे इस रोड शो में 10 लाख से अधिक लोग जुड़े। करीब 4 घंटे तक चलते इस रोड शो के जरिए PM ने 14 विधानसभा सीटों को कवर किया, जिसमें 13 अहमदाबाद और एक गांधीनगर विधानसभा की सीट थी।

ये भी पढ़ें: स्थापना दिवस पर गृह रक्षा विभाग ने निकाली जनचेतना रैली

हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां भी फिलहाल बीजेपी की सरकार है। राज्य में हर पांच साल पर सरकार बदलने का रिवाज रहा है। हिमाचल विधानसभा के पिछले चुनाव में बीजेपी ने 68 में से 44 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए बहुमत से सरकार बनाई थी। कांग्रेस के हिस्से में 21 सीटें गई थीं। गुजरात की तरह हिमाचल में भी बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है।

क्या दिल्ली निकाय चुनावों में केजरीवाल ने बाजी मारी?
दिल्‍ली नगर निगम चुनाव के पहले Exit Poll (आज तक) के अनुमान के अनुसार अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। आज तक के एक्जिट पोल में AAP को एमसीडी चुनाव में 250 में से 149 से 171 वार्डों पर जीत मिलती बताई गई हैं। एक अन्‍य exit poll में  AAP को 146 से 156 सीटें मिलती बताई गई हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Comments are closed.