सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के किए 35 टुकड़े, दिल्ली में हुआ दिलदहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा

2
782

Shraddha Murder Case Delhi: दिल्ली में एक दिलदहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 18 मई यानी करीब 6 महीने पहले लिव इन पार्टनर आफताब ने अपनी 26 साल की प्रेमिका श्रद्धा की बेरहमी से हत्या कर दी।

ये ही नहीं आरोपी ने हत्या करने के बाद शव के 38 टुकड़े किए और 18 दिन तक रोज रात 2 बजे शव के टुकड़े जंगल में फेंकने जाता था।  इसके जानकारी पुलिस को खुद आरोपी ने दी है। आरोपी का नाम आफताब अमीन पूनावाला है। पुलिस ने आफताब को शनिवार को अरेस्ट किया। इसके बाद उसने श्रद्धा की हत्या की सनसनीखेज कहानी बताई। इधर, कोर्ट ने आफताब को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

साउथ दिल्ली के एडिशनल DCP अंकित चौहान ने बताया, 18 मई को झगड़े के बाद आफताब ने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसकी बॉडी के 35 टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रख दिया। पुलिस ने बताया कि वह हर रोज रात को 2 बजे घर से निकलता और टुकड़ों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ठिकाने लगाता।

पुलिस ने बताया कि जब आरोपी आफताब को पकड़ा गया तो वह लगातार यह बोल रहा था की लड़की यहां नहीं है, लड़की तो कई महीने पहले चली गई लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने जो खुलासे किए वह काफी चौंकाने वाले थे।

लाश के कैसे किए टुकड़े-
पुलिस के मुताबिक, आफताब ने शव के टुकड़े करने के लिए आरी का इस्तेमाल किया। उसने पहले उसके हाथों के तीन टुकड़े किए। इसके बाद पैर के भी तीन टुकड़े किए। इसके बाद रोज वह बैग में रखकर इन्हें फेंकने के लिए ले जाता। हत्या के बाद 300 लीटर का फ्रिज खरीदा, ताकि टुकड़े उसमें रख सके। अगरबत्ती जलाता था, ताकि बदबू को दबाया जा सके।

अफताब ने बताई हत्या की वजह?
पूछताछ में अफताब बताया दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। वह शादी के लिए दबाव बना रही थी। आफताब के कई दूसरी लड़कियों से भी रिश्ते थे और श्रद्धा को उस पर शक हो रहा था। इस बात पर भी दोनों के बीच विवाद होता था। आफताब ने तंग आकर हत्या कर दी। अब पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज कर श्रद्धा की बॉडी को सर्च करना शुरू कर दिया है।

कैसे हुआ मामले का खुलासा-
श्रद्धा अपने क्लासमेट लक्ष्मण से संपर्क में थी। लक्ष्मण ही श्रद्धा के पिता विकास मदान को जानकारी देता था। जब श्रद्धा ने कई दिन तक लक्ष्मण का फोन नहीं उठाया तो उसने श्रद्धा के पिता को जानकारी दी। इस पर पिता ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी कोई अपडेट नहीं मिल रही है। विकास मदान बेटी का हालचाल जानने 8 नवंबर को दिल्ली पहुंचे। जब वे उसके घर पहुंचे तो ताला लगा था। उन्होंने महरौली पुलिस में शिकायत की और बेटी के अगवा होने का आरोप लगाया।

कैसे मिले अफताब और श्रद्धा?
26 साल की श्रद्धा वाकर मुंबई के एक मल्टीनेशनल कंपनी में कॉल सेंटर में काम करती थी। वहीं श्रद्धा की आफताब अमीन से मुलाक़ात हुई। फिर दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और वे लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। जब परिवार को इस रिश्ते के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। इस विरोध के बाद श्रद्धा और आफताब ने अचानक मुम्बई को छोड़ दिया था। इसके बाद वो दिल्ली महरौली के छतरपुर इलाके में रहने लगे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Comments are closed.