World Cup 2023: भारतीय टीम की घोषणा, ये 7 खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे विश्व कप

0
344

विश्व कप 2023 (World Cup 2023) के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। भारत में पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला चेन्नई में आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी।

ये हैं विश्वकप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव।

ये भी पढ़ें: G20 Summit: ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ पर विवाद, समझिए क्या है मामला? क्यों कांग्रेस हुई आग बबूला

ये खिलाड़ी पहली बार विश्व कप में खेलेंगे
15 सदस्यीय टीम में चुने गए सात खिलाड़ी पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलेंगे। युवा ओपनर शुभमन गिल के साथ श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, विकेटकीपर ईशान किशन, ऑलराउंडर अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी पहली बार विश्व कप में खेलेंगे।

वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का कार्यक्रम

8 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- चेन्नई
11 अक्टूबर- भारत बनाम अफगानिस्तान- दिल्ली
14 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान- अहमदाबाद
19 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश- पुणे
22 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड- धर्मशाला
29 अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड- लखनऊ
2 नवंबर- भारत बनाम श्रीलंका- मुंबई
5 नवंबर- भारत बनाम साउथ अफ्रीका- कोलकाता
12 नवंबर- भारत बनाम नेदरलैंड्स- बैंगलोर
15 नवंबर -पहला सेमीफाइनल- मुंबई
16 नवंबर- दूसरा सेमीफाइनल- कोलकाता
19 नवंबर- फाइनल- अहमदाबाद

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।