जब दिग्विजय सिंह ने पूछा क्या 15 लाख मिल गया, तो इस शख्स ने की बोलती बंद, देखें Video

2296
14685

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने एक रैली में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए पूछा कि किसी के खाते में 15 लाख रुपये आए क्या? दिग्विजय सिंह ने जब तीन-चार बार यही सवाल दोहराया तो एक लड़के ने भीड़ में से हाथ उठाया। उन्होंने उससे कहा कि यहां आ जाओ और अपना अकाउंट नंबर लेकर आना। यहां आओ हम तुम्हारा नागरिक अभिनंदन करेंगे। दिग्विजय सिंह ने युवक को मंच पर बुलाया।

युवक ने मंच से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकियों को मारा। युवक के इस जवाब के बात दिग्विजय सिंह ने नाराजगी भरे लहजे में कहा, “अरे तेरे खाते में 15 लाख आए, या नहीं। गुलाबी शर्ट वाले तुम्हें नौकरी मिली। क्या बात करते हो। तेरे खाते में 15 लाख आ गए।’ इस दौरान मंच पर मौजूद कांग्रेस के एक अन्य नेता ने युवक को मंच से नीचे उतार दिया।

बता दें कि कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को भोपाल से उम्मीदवार बनाया है। भोपाल सीट पर दिग्विजय सिंह का मुकाबला बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से होगा। मध्यप्रदेश में 12 मई को चुनाव होने हैं। भोपाल संसदीय क्षेत्र में अब तक हुए 16 चुनाव में कांग्रेस को छह बार जीत हासिल हुई है। इस सीट पर ज्यादातर बीजेपी का ही कब्जा रहा है।

आपको ये भी बताते चले कि, दिग्विजय ने इससे पहले 2003 में मप्र विधानसभा का चुनाव लड़ा था। सत्ता गंवाने के बाद दिग्विजय ने 10 साल तक चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी। 2014 में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा में भेजा। इस बार उन्होंने मध्यप्रदेश की किसी भी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। हालांकि, उनकी प्राथमिकता राजगढ़ लोकसभा सीट थी। लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि बड़े नेताओं को मुश्किल सीटों से लड़ना चाहिए। इसके बाद ही दिग्विजय कहीं से भी लड़ने को तैयार हो गए थे।

ये भी पढ़ें:
डोनाल्ड ट्रंप ने दिया भारत को बड़ा झटका, भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा असर
डिजिटल खतरा: दुनियाभर के दो करोड़ लोगों का है एक ही पासवर्ड, क्या आपका भी ये ही Password है
ऐसा क्या हुआ कि धोनी को PM बनाने की उठने लगी मांग, जानिए क्या है माजरा
किसने दहलाया श्रीलंका को, राष्ट्रपति ने पूरे देश में इमरजेंसी का किया ऐलान, जानिए अबतक क्या-क्या हुआ?
रियलमी 3 प्रो भारत में 13,999 रूपये में लॉन्च, ये है खास फीचर्स और चर्चा में आने का कारण
सलमान खान की फिल्म भारत मीडिल क्लास बूढ़े की रंगीन कहानी है, जरा देखिए ये जबरदस्त ट्रेलर

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here