Breakup के बाद रो-रोकर बीत रही हैं रातें? Move On करने के लिए तुरंत करें ये 4 काम

853

प्यार जब जिंदगी में आता है, तो सब कुछ खूबसूरत लगने लगता है। लेकिन जब वही रिश्ता टूटता है, तो इंसान टूट (Breakup) जाता है। कई लोग ऐसे दौर से गुजरते हैं जब रातें सिर्फ आंसुओं और यादों में बीतती हैं। नींद दूर भाग जाती है और दिल एक खालीपन से भर जाता है। पर क्या दिल टूटने का मतलब यही है कि जिंदगी वहीं थम जाए? बिल्कुल नहीं।

अगर आपका भी दिल टूटा है और आप हर रात रोते हुए गुजार रहे हैं, तो यह वक्त है कुछ ऐसा करने का जिससे आप खुद को फिर से समेट सकें और आगे बढ़ सकें। नीचे बताए गए चार तरीकों को अपनाकर आप धीरे-धीरे उस दर्द से बाहर निकल सकते हैं और अपनी ज़िंदगी में नई शुरुआत कर सकते हैं।

1. खुद को रोने की इजाज़त दें, लेकिन समय तय करें

दिल टूटने पर रोना बिल्कुल सामान्य है। ये आपके भीतर के दर्द को बाहर निकालने का ज़रिया है। लेकिन हर रात आंसुओं में डूब जाना आपको और ज़्यादा तोड़ता है। इसलिए अपने दिन में एक समय तय करें – जब आप खुद से बात करें, रोएं या जो भी महसूस कर रहे हैं, उसे बाहर लाएं। लेकिन बाकी वक्त खुद को मजबूत बनाए रखें।

2. डिजिटल डिटॉक्स करें – एक्स को ब्लॉक या म्यूट करें

बार-बार एक्स की प्रोफाइल चेक करना, उनकी तस्वीरें देखना या पुराने चैट पढ़ना – यह सब आपको उस रिश्ते से और जोड़े रखता है। मूव ऑन करना चाहते हैं तो सबसे पहले सोशल मीडिया से दूरी बनाएं। एक्स को अनफॉलो या ब्लॉक करना कोई बचपना नहीं, बल्कि खुद की मानसिक शांति के लिए जरूरी कदम है।

ये भी पढ़ें: Celebrity Breakup 2023 : किसी का टूटा दिल, तो किसी का हुआ तलाक…कुछ ऐसा रहा सितारो का यह साल

3. अपने दोस्तों और परिवार से जुड़े रहें

अकेलेपन में दिल का दर्द और बढ़ता है। ऐसे समय में दोस्तों, परिवार या किसी भरोसेमंद इंसान से बात करना सबसे अच्छा होता है। उन्हें बताएं कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं। सिर्फ सुन लिए जाना भी एक बड़ी राहत देता है। अकेले रहने की कोशिश न करें, वरना मन में और ज्यादा नकारात्मक विचार घर करने लगते हैं।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

4. नई हॉबी अपनाएं या नया लक्ष्य बनाएं

दिल टूटने के बाद जिंदगी में कुछ नया जोड़ना बहुत जरूरी है। कोई नई हॉबी जैसे – पेंटिंग, म्यूजिक, योग, रनिंग या किताबें पढ़ना – आपको अंदर से धीरे-धीरे भरने लगती हैं। साथ ही अगर आप करियर या पढ़ाई में नया लक्ष्य बना लें, तो आपकी ऊर्जा सही दिशा में लगने लगती है।

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone के Relationships पर यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स ने की कॉमेडी, अब Viral हुआ शर्मनाक वीडियो

याद रखें, दिल का टूटना एक दुखद अनुभव है, लेकिन यह अंत नहीं है। यह आपके मजबूत बनने की शुरुआत हो सकती है। हर रात जो आप आंसुओं में बिताते हैं, वही रातें आपको आगे बढ़ने की ताकत भी दे सकती हैं — बस जरूरत है खुद को थोड़ा और प्यार देने की।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।