Celebrity Breakup 2023 : किसी का टूटा दिल, तो किसी का हुआ तलाक…कुछ ऐसा रहा सितारो का यह साल

celebrity Breakup story 2023 : साल 2023 खत्म होने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में  सिनेमा जगत के लिए यह साल कैसा रहा, ये हर कोई जानने के लिए उत्सुक होता है। साल 2023 जहां एक तरफ कुछ कपल्स के लिए अच्छा रहा तो वहीं कुछ के लिए ये साल बेहद खराब रहा। कितनों का ब्रेकअप भी हुआ।

0
260

Celebrity Breakup story 2023 : साल 2023 खत्म होने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में सिनेमा जगत के लिए यह साल कैसा रहा, ये हर कोई जानने के लिए उत्सुक होता है। साल 2023 जहां एक तरफ कुछ कपल्स के लिए अच्छा रहा तो वहीं कुछ के लिए ये साल बेहद खराब रहा। कितनों का ब्रेकअप भी हुआ। आइए आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताते हैं जिनका इस साल ब्रेकअप या फिर तलाक भी हुआ है।

तारा सुतारिया और आदर जैन

इस लिस्ट का सबसे पहला नाम आता है, बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और आदर जैन का आता है। यह कपल साल 2018 से एक-दूसरे को से डेट कर रहे थे, लेकिन उनका यह रिलेशनशिप इसी साल में टूट गया। दोनों स्टार्स ने आपसी सहमित से अलग होने का फैसला किया। वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐक्ट्रेस को जल्द ही फिल्म ‘आशिकी 3’ में देखा जा सकता है। वहीं इन दिनों आदर जैन अलेखा आडवाणी को डेट करते नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें : श्रेयस तलपड़े की हालत में सुधार…जानिए साल 2023 में किस सितारे ने खोई जिंदगी, किसने जीती जंग

अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी

इस लिस्ट अगला नाम एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान का आता है। जिनका हाल ही में उनकी गर्लफ्रेंज जॉर्जिया एंड्रियानी से ब्रेकअप हो गया है। ये कपल 4 साल की डेटिंग के बाद एक-दूसरे से अलग हुआ है।

कुशा कपिला और जोरावर सिंह

 

कुशा कपिला और जोरावर सिंह भी साल 2023 में काफी सुर्खियों में रहे। जोरावर एक पॉप्यूलर कॉमेडियन हैं और कुशा कपिला एक मशहूर ऐक्ट्रेस हैं। दोनों की शादी साल 2017 में हुई थी और साल 2023 ने तलाक की घोषणा की।

ये भी पढ़ें : एनुअल फंक्शन में बेहतरीन एक्टिंग, स्टनिंग लुक…फैंस को भाया आराध्या बच्चन का अंदाज..देखें video

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया सिद्दीकी

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में शुमार नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी नाम लिस्ट में शामिल है। जिनकी पर्सनल लाइफ इस साल काफी विवादों में रही है। दरअसल एक्टर पर उनकी पत्नी आलिया ने शादी के 11 साल बाद गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे अलग होने का ऐलान किया था।

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज

इस साल की सबसे दिल तोड़ने वाली ब्रेकअप स्टोरी। बिग बॉस 13 में कपल बने हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज से अलग होने का पोस्ट शेयर करके फऐंस को तगड़ा झटका दिया था।  आपको बता दे हिमांशी ने आसिम से अलग होने का कारण अपना अलग – अलग धर्म बताया, जिसपर लोगो ने हिमांशी को जमकर ट्रोल किया था।

दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद

बिग बॉस OTT विजेता बनी दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद एक दूसरे के साथ, काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। बता दें इस बात की पुष्टि खुद दिव्या अग्रवाल ने की थी। इस बात के सामने आने के बाद सभी लोग चौंक गए थे। इस कपल के फैंस इन्हे साथ में बेहद पसंद किया करते थे।

ये भी पढ़ें : अवराम ने रीक्रिएट किया शाहरुख का आइकोनिक पोज, इमोशनल हो गए पापा…देखें video

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।