उद्देश्य – बच्चों में हो संस्कारों की वृद्धि और करे जरूरतमंदों की सहायता
हनुमानगढ़। बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार देना उनके जीवन के लिए बेहद जरूरी है। और बच्चें को संस्कारवान बनाने की पहली नींव दादा दादी होते है। टाउन निवासी मुरलीधर शर्मा व गायत्री शर्मा ने अपनी पोती वृतिका के जन्मदिन पर जरूरतमंद बच्चों के साथ केक काटकर व उन्हें भोजन करवाकर जन्मदिन मनाया। वृतिका के दादा मुरलीधर शर्मा ने बताया कि ऐसी बहुत सी संस्थाएं है जो जरूरतमंद बच्चों के सहयोग के लिए आगे आ रही है। वर्तमान में युवी पीढ़ी जन्मदिन के नाम पर हजारों लाखों रूपये खर्च कर मनोरंजन करती है वहीं बच्चों को शुरू से अच्छे संस्कार देने के लिए पोती वृतिका के जन्मदिन को हर वर्ष जरूरतमंद परिवार के बच्चों के साथ मनाने का निर्णय लिया हुआ है। उन्होने बताया कि दुसरी बार बच्ची का जन्मदिन जरूरतमंद बच्चों के साथ केक काटकर मनाया गया है। उन्होने बताया कि इस तरह जन्मदिन मनाने से बच्चों को तो खुशी मिलती है साथ ही अच्छे संस्कारों की भी वृद्धि होती है जिससे कि बच्चें बड़े होकर सभी को समान नजर से तो देखगे साथ ही हर जरूरतमंद के सहयोग के लिए भी पहल करेगे। वृतिका के जन्मदिन पर वृतिका के पिता अजय शर्मा, माता ज्योती, बहन भव्या शर्मा ने मिलकर जरूरतमंद बच्चों को केक व भोजन परोसकर खिलाया। बेटी वृतिका ने भी आमजन से अपील कि है कि अपना हर एक खुशी का पल आमजन की सहायता कर ही मनाएं ताकि आपकी खुशी उनकी खुशी से दोगुनी हो जाये।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































