बढ़ती महंगाई, बिजली-पानी संकट और गेहूं खरीद को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

31

– लोकसभा सांसद कुलदीप इंदौरा के नेतृत्व में डीसीसी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक निकाला रोष मार्च
हनुमानगढ़। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों, गेहूं खरीद में आ रही समस्याओं, बिजली-पानी संकट तथा शहर की स्थानीय समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ के नेतृत्व में मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। लोकसभा सांसद कुलदीप इंदौरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीसीसी कार्यालय से जिला कलेक्ट्रेट तक रोष मार्च निकाला और बाद में जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
रोष मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों से आमजन का बजट बिगड़ चुका है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बढ़ती कीमतों का फायदा निजी कंपनियों को पहुंचाया जा रहा है, जबकि आम जनता आर्थिक बोझ तले दब रही है। उन्होंने ईंधन और गैस की कीमतों में तत्काल राहत देने की मांग की।
ज्ञापन में जिले में गेहूं की रिकॉर्ड पैदावार का उल्लेख करते हुए कहा गया कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बुआई हुई है, जिसके चलते उत्पादन भी बढ़ा है। कांग्रेस ने गेहूं खरीद की अंतिम तिथि 30 जून 2026 तक बढ़ाने, किसानों के रजिस्ट्रेशन की अवधि आगे बढ़ाने तथा मंडियों में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।