चतुर्मास यज्ञ सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा चतुर्मास महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा

363

हनुमानगढ़ टाउन के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर नई धान मंडी हनुमानगढ़ टाउन में आयोजित चतुर्मास यज्ञ सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा दिनांक 4 सितंबर से 5 नवंबर 2022 तक चतुर्मास महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी राजशेखरानंद सरस्वती जी महाराज वृंदावन वाले अपने मुखारविंद से प्रवचन कर रहे हैं, आयोजन समिति के सदस्य ने बताया महाराज जी के शिष्यों द्वारा यह चतुर्मास का आयोजन हनुमानगढ़ टाउन में किया जा रहा है, जिसके तहत आज श्रीलक्ष्मीनारयण मन्दिर कि सत्संग महिला मण्डल द्वारा प्रवचन से पूर्व 3.30 बजे से 5.00 बजे तक बजे श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया उसके बाद महाराज जी द्वारा प्रवचन किये गये । आयोजन समिति के सदस्य ने बताया चतुर्मास महायज्ञ के तीत रोजाना 4.00 से 6.00 तक महाराज जी द्वारा प्रवचन किए जा रहे हैं, इसी के तहत 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2022 तक श्री हनुमान चालीसा पाठ प्रातः 8.00 बजे से 10रू00 बजे तक ,साय 4.00 बजे से 6.00 बजे तक, श्री मारुती महायज्ञ 29 अक्टूबर से 5 नवंबर 2022 तक ,कथा प्रवचन एव संत सम्मेलन 29 अक्टूबर से 4 नवंबर 2022 तक, यज्ञ मंडल में आवाहित देवपूजा प्रतिदिन प्रातः 7.15 बजे से 9.00 बजे तक, हवन प्रतिदिन प्रात 9.00 बजे से लेकर 12.00 बजे तक, अष्ट लक्ष्मी पूजा दीपोत्सव 1 नवंबर से 4 नवंबर 2022 तक प्रतिदिन साय 7.00 से 9.00 बजे तक, पूर्णाहुति एवं भंडारा 5 नवंबर 2022 दोपहर 12.00 बजे तक, इसी के अंतर्गत कलश यात्रा एव शोभायात्रा दिनांक 28 अक्टूबर 2022 प्रातः 9.00 निकाली जाएगी, जिस किसी माता बहन को इस कलश यात्रा में भाग लेना हो तो वे अपना नाम कृष्ण मुरारी शास्त्री को लिखवा सकता है । समिति के सदस्य ने बताया कि महाराज द्वारा प्रतिदिन सत्संग व कथा की जा रही है, इस मौके पर श्रीलक्ष्मीनारयण मन्दिर सत्संग महिला मण्डल कि सभी सदस्य व शहर के प्रबुध नागरीक आदि उपस्थित थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।