सर्वजन हिताय रक्तदान शिविर में 110 यूनिट हुआ रक्तदान

0
312

संवाददाता भीलवाड़ा। बनेड़ा कस्बे में सर्वजन हिताय रक्तदान शिविर का आयोजन भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी तहसील बनेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी हॉस्पिटल भीलवाड़ा, रैड ड्रॉप ब्लड बैंक जयपुर के सहयोग से संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।कस्बे के सामुदायिक भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में पूर्व सांसद हेमेंद्र सिंह बनेड़ा ने भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया l इस रक्तदान शिविर में 110 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया l
भारतीय अटल सेना (राष्ट्रवादी) युवा मोर्चा तहसील बनेड़ा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ उसके मुख्य अतिथि विष्णु जादौन राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी एवं विशिष्ट अतिथि भीलवाड़ा पूर्व सांसद हेमेंद्र सिंह सिसोदिया एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश , युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल शर्मा, जिलाध्याक्ष अशोक अजमेरा, जिलाध्याक्ष(युवा मोर्चा) राहुल शर्मा, बनेड़ा तहसील अध्यक्ष किशन व्यास एवं भाजपा से रक्षा जैन भीलवाड़ा, मधुबाला, रायला एससी मोर्चा अध्यक्ष जगदीश खटीक बनेड़ा, बनेड़ा तहसील के कई सरपंच और भी अन्य कई पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहे, भारतीय अटल सेना के सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए एवं सम्मानित किए गए अंत में राष्ट्रीय निर्माण की शपथ दिलाकर समारोह का समापन किया ।
रक्तदान शिविर में पूर्व सांसद हेमेंद्र सिंह बनेड़ा, पूर्व विधायक पराक्रम सिंह, भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सिंह नादौन, प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल शर्मा, अटल सेना भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष अशोक अजमेरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीलाल सोनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज डोलिया ,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुकेश पाराशर , बनेड़ा तहसील अध्यक्ष किशन व्यास, भाजपा मंडल बनेड़ा अध्यक्ष अशोक चेचाणी, भाजपा मंडल रायला अध्यक्ष जयराज सिंह, युवा मोर्चा भाजपा मण्डल रायला अध्यक्ष हरिओम पुरुषोत्तम सिंह, शाहपुरा मंडल से गणपत शर्मा, मंडल हुरड़ा महामंत्री देवी लाल गुर्जर , मांडलगढ़ ग्रामीण मंडल प्रवक्ता मनीष देव पाराशर, पुर्व सरपंच रायला शिवदयाल छीपा,कासोरिया सरपंच रामदयाल ओझा, बरल्दखा सरपंच श्याम शर्मा, राहुल सोनी, हनुमान सिंह, रामप्रसाद गुर्जर, मुकेश पुरोहित, रामेश्वर नाथ योगी प्रवक्ता और बनेड़ा क्षेत्र के अन्य, सरपंच, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में भारतीय अटल सेना के साथ ही अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा l

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now