17 साल के पिता ने पत्‍नी के अवैध संबंधों के शक में की बच्चे की हत्या

0
500

नई दिल्ली : पत्नी के अवैध संबंध होने के शक में 17 साल के पिता ने अपने दो महीने के बच्चे की हत्या कर दी। यह घटना बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके का है।  बताया जा रहा है कि पिता को शक था कि यह बच्चा उसका नहीं है।

पुलिस के अनुसार, 17 साल के पिता ने शक के आधार पर नवजात शिशु को पीट-पीटकर मार डाला। उन्होंने कहा कि बच्चे की मां भी नाबालिग है। दोनों की दस महीने पहले ही शादी हुई थी।

पिता ने वारदात को तब अंजाम दिया जब उसकी पत्नी बच्चे को उसके पास छोड़कर पालिका बाजार में सेल्सगर्ल की नौकरी की तलाश में गई थी। जब वह वापस लौटी तो बच्चा बेसुध पड़ा था और उसका पति वहां नहीं थी। वह बच्चे को अस्पताल लेकर गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद आरोपी किशोर पिता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय किशोर ने बताया कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध था और वह बच्चा उसका नहीं था।

ये भी पढ़ें: 

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें )