9 साल बाद भी आजाद है 26/11 हमले के ये खुंखार मास्टरमांइड, यहां पढ़ें

0
425

मुम्बई: 26 नवंबर 2008 की उस काली रात में लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकी समुद्री रास्ते से मुंबई में दाखिल हुए और सुबह होते-होते पूरा देश सहम गया। 26/11 दिन तो आपको याद होगा 10 आतंकियों ने 60 घंटे पूरी मुंबई को अपना कैदी बना रखा था। इस काली रात ने 164 बेगुनाह लोगों को गोलियों से छलनी करके मौत के घाट उतार दिया था और सैकड़ों को घायल कर दिया था।

इन 10 आतंकियों ने गुटों में बटकर यहूदी गेस्ट-हाउस, नरीमन हाउस, सीएसटी, होटल ताजमहल, होटल ट्राईडेंट ओबरॉय और कामा अस्पताल में घुसकर अपने नापाक साजिशों को अंजाम दिया। 26/11 के इस खौफनाक हमले में 9 आंतकी मारे गए जबकि अजमल कसाब को जिंदा पकड़ लिया गया था। मुंबई हमले मामले की सुनवाई के बाद कसाब को 21 नवंबर 2012 को फांसी लगी दी गई। चलिए अब आपको बताते है इस घटना के 9 साल बाद भी कौन-कौन से आंतकी आज भी जिंदा है…

hafiz_saeed_15084112

आतंकी हाफिज सईद

हाफिज को मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा प्रमुख और मुंबई हमले के इस गुनहगार आतंकी को पाकिस्तान ने तीन दिन पहले ही नजरबंदी से रिहा किया है। 13 दिसंबर 2001 में संसद पर हुए हमले की साजिश रचने वालों में भी इसका की हाथ था। इतना ही नहीं 11 जुलाई 2006 को मुंबई की ट्रेनों में हुए धमाकों में माइंड था। आपको बता दें अमेरिका ने हाफिज सईद पर एक करोड़ का ईनाम घोषित कर रखा है।

60952-lakhvi

 आतंकी रहमान लखवी

पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सरगना जकी-उर रहमान लखवी का नाम एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में है। 26/11 मुंबई हमले में जिंदा पकड़े गए आतंकी कसाब ने खुलासा किया था कि लखवी ने उसे और बाकी हमलावरों के मुंबई हमले के लिए उकसाया था।

25jundal1

आतंकी अबू जुंदाल

पिछले साल अगस्त में 2006 के महाराष्ट्र औरंगाबाद आर्म हॉल मामले में 26/11 के आरोपी और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू जुंदाल को मकोका की एक स्पेशल कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। अबू जिंदाल 26/11 आतंक का एक प्रमुख साजिशकर्ता था। इसी ने पाकिस्तान के मुजफराबाद शहर में आतंकियों को ट्रेनिंग दी थी।

david-headley-2_145484678091_650x425_020716053728

आतंकी डेविड हेडली

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करता था। इसने ही मुंबई हमलों की योजना बनाने और अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हेडली पर मुंबई हमलों में अहम भूमिका सिद्ध होने पर मुकदमा चलाया गया था। इस मुकदमें में मौत की सजा से बचने के लिये वो सरकारी गवाह बन गया और अपना जुर्म कबूल लिया।

19_01_2013-trana19

आंतकी तहव्वुर राणा

पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा मुंबई में हुए हमले का सह आरोपी है। राणा पर हेडली को मदद पहुंचाने का आरोप था. राणा को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य भी बताया जाता है।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now