राजस्थान: वो तीन साल की मासूम खेल में मगन थी वो 24 साल का दरिंदा नशे में चूर…

मासूम सोमवार को पहली बार स्कूल गई थी। रात दस बजे तक भी उसने यूनिफॉर्म नहीं उतारी थी। मां को क्या पता था कि बेटी के स्कूल का पहला दिन ही उसके लिए अस्पताल का पहला दिन बन जाएगा।

0
535

जयपुर: कानोता से हर माता-पिता को डराकर रख देने वाली ख़बर आई है। सोमवार रात दस बजे अपने दो भाई-बहनों के साथ घर के बाहर छुपम-छिपाई खेल रही तीन साल की मासूम से उसके पड़ोस में रहने वाले युवक पवन (24) ने दुष्कर्म किया। आरोपी नशे में धुत्त आया था।

आते ही उसने बच्ची को गले से पकड़ लिया और जबरदस्ती शुरू कर दी। साथ खेल रहा चार साल का भाई और दो साल की बहन डर के मारे अंदर भाग गए। बच्ची बिलखने लगी। चीख सुनकर मां आई तो आरोपी भाग गया। बच्ची को जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। मूलत: लालसोट निवासी बच्ची का परिवार कानोता बांध के पास किराये के मकान में रहता है।

जेके लोन अस्पताल की डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डॉ. अर्चना जौहरी ने बताया कि सर्जरी और गायनी के डॉक्टरों की देखरेख में बच्ची का इलाज चल रहा है।

मां का दर्द-
जेके लोन अस्पताल में भर्ती बच्ची पूरी रात रोती रही। पूरी रात मां सिरहाने बैठी रही। बच्ची के हाथ में पैसे रखकर बोली-चुप हो जा…घर जाएंगे, तब आइसक्रीम खा लेना।

raj-1A7968542-small

पोर्न देखकर 12 साल के बच्चों ने किया रेप-

जयपुर की इस घटना ने दुखी किया वहीं एक खबर  उत्तरप्रदेश में कानपुर के महाराजपुर इलाके में चार नाबालिगों ने फोन पर पोर्न फिल्म देखने के बाद चार साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 30 जून को लालापुर गांव निवासी कुछ बच्चे खेत में खेल रहे थे। इस दौरान चारों बच्ची को खेत में ले गए और फोन पर फिल्म देखकर वारदात को अंजाम दिया।

मासूम के चिल्लाने पर चारों उसे वहीं छोड़कर भाग गए। बच्ची जब घर आई तो उसने पूरी घटना परिजन को बताई। परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने चारों बच्चों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी बच्चों की उम्र 6 से 12 साल है। सोमवार को इस घटना के बाद आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं