हीराखंड रेल हादसे में मरने वालों की संख्या 32

0
272

हादसा ओडिशा के रायगढ़ा से 24 किलोमीटर दूर हुआ। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हीराखंड एक्सप्रेस जगदलपुर से भुवनेश्वर जा रही थी। जहां दुर्घटना हुई है, वो इलाका माओवाद प्रभावित है। घायलों को रायगढ़ा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। भारतीय रेलवे ने अपने ट्विटर हैंडल के ज़रिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी है।

हादसे की जानकारी होने पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट किया, “विजयनगरम के पास रेल हादसे के बारे में जानकर दुखी हूं। हम स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं और हर संभव मदद दे रहे हैं। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। हम हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।”

_93734442_capture