भिलाई में हुई एपेक्स क्लब इंडिया की 41वीं नेशनल कन्वेंशन

116

एपेक्स क्लब हनुमानगढ़ के सदस्यों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी उपलब्धियां
हनुमानगढ़। एपेक्स क्लब इंडिया की 41वीं नेशनल कन्वेंशन का आयोजन 1 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में भव्य रूप से किया गया। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से एपेक्स क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। डिस्ट्रीक 5 से कुल 9 सदस्यों ने इस अधिवेशन में भाग लेकर डिस्ट्रीक 5 का गौरव बढ़ाया। अधिवेशन के दौरान एपेक्स क्लब हनुमानगढ़ के निवर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एपेक्सियन राजेंद्र वैद्य को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर चुना गया। वहीं कलकत्ता के एपेक्सियन सुधीर चक्रवर्ती को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। डिस्ट्रीक 5 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एपेक्सियन विशाल छाबड़ा, सूरतगढ़ को एपेक्स कॉलर प्रदान की गई। नेशनल कन्वेंशन 2026 में एपेक्स क्लब हनुमानगढ़ को “बेस्ट इंटरनेशनल रिलेशनशिप अवार्ड” से सम्मानित किया गया। साथ ही लाइफ गवर्नर जॉन फिलिप ऑस्ट्रेलिया ने एवं पूर्व ग्लोबल चैयरमैन एपेक्सियन गुरमीत चावला तथा निवर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एपेक्सियन राजेंद्र वैद्य को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।इसके अतिरिक्त एपेक्स क्लब हनुमानगढ़ के एपेक्सियन गौरी शंकर शर्मा, एपेक्सियन राजेंद्र कालरा, एपेक्सियन राजेंद्र पाहवा एवं एपेक्सियन विपिन गगनेजा को लाइफ मेंबर की उपाधि से सम्मानित किया गया। डिस्ट्रिक्ट 5 से एलजी एपेक्सियन सुभाष भोला, एलजी एपेक्सियन आर.पी. सिंह बाबा, ग्लोबल चेयरमैन एलजी एपेक्सियन गुरमीत चावला, निवर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एपेक्सियन राजेंद्र वैद्य, वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एपेक्सियन डॉ. विशाल छाबड़ा, नेशनल डायरेक्टर एपेक्सियन सुभाष मेहता डबवाली युवा, एपेक्सियन संदीप अग्रवाल (अध्यक्ष, एपेक्स क्लब सूरतगढ़) एवं एपेक्सियन महेंद्र कौर (एपेक्स लेडीज क्लब हनुमानगढ़) ने भी अधिवेशन में सहभागिता की।नेशनल कन्वेंशन से लौटने पर आज एपेक्स क्लब हनुमानगढ़ में आज एपेक्सियन राजेंद्र वैद्य व लाइफ मेंबरो का भव्य स्वागत किया गया, जिसमें क्लब सदस्यों ने हर्ष और गर्व व्यक्त किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।