भगवान परशुराम जयंती पर होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

0
163

हनुमानगढ़। सर्व ब्राह्मण महासभा हनुमानगढ़ की बैठक रविवार को जंक्शन सैक्टर 6 स्थित सामुदायिक भवन में सुबोध शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। सर्व ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा ने बताया कि 10 मई को सुबह 07 बजे परशुराम चौक पर विशेष पूजा अर्चना व शाम को 5 बजे जंक्शन दुर्गा मंदिर धर्मशाला हनुमानगढ़ जंकशन में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। उक्त आयोजन के लिए सभी सदस्यों को अलग अलग जिम्मेदारियां सौपी गई। उन्होने बताया कि उक्त प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज की प्रतिभावान बच्चे जिन्होने कक्षा 8, 10 व 12 वीं, स्नातक तथा स्नातकोत्तर व व्यवसायिक परीक्षाओ में 85 प्रतिशतव उससे अधिक अंक, प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित, राजकीय सेवाओं में चयनित, खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समस्त प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा।

जन्मोत्सव कार्यक्रम में आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित हो और समुचित व्यवस्थाओं के बंदोबस्त के लिए रूपरेखा तैयार की गई। 10  मई को परशुराम जन्मोत्सव पर विप्र बन्धुओं के लिए सायंकाल में भोजन की व्यवस्था चन्द्रभान तिवारी व युवा जिलाध्यक्ष सचिन कौशिक  तथा पंकज गौड़ द्वारा संयुक्त रूप से किये जाने की घोषणा की गई। इसी के साथ भगवान परशुराम जन्मोत्सव के लिए 5 सदस्य आयोजन समिति का गठन किया, जिसमे चंदरभान तिवाड़ी, भीमसैन पारीक, सचिन कौशिक, रामानंद बोहरा, महेंद्र शर्मा को सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम के अन्त में ब्राह्मण समाज की समस्त पूर्व दिवंगत आत्माओं के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद शर्मा, रामनंद बोहरा, चन्द्रभान तिवाड़ी, शिवकरण तिवाड़ी, पंकज गौड़, मगन श्रीमाली, मनीष कौशिक, आशीष पारीक, कुंजबिहारी महर्षि, विजेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, मनोज शर्मा, हिमांशु शर्मा, सत्यपाल शर्मा, मूलचंद शर्मा, सुबोध शर्मा, सोमप्रकाश शर्मा, भानुदेव ओझा, विकास शर्मा, विकास शर्मा, नीपेन शर्मा, लोकराज शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, चतेन्द्र भनौत, राजु शर्मा,पक्कसहारण अध्यक्ष भीमसैन पारीक, महेन्द्र शर्मा, ललित शर्मा, डिम्पल, मुरलीधर शर्मा, महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष कविता तिवाड़ी, युवा जिलाध्यक्ष साचिन कौशिक व अन्य समाज के सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।