PM मोदी ने लॉन्च किया नया ऐप, घर बैठकर उठाए 100 से ज्यादा सरकारी सेवाओं का लाभ

0
323

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी सेवाओं के लाभ के लिए उमंग (UMANG) ऐप की शुरूआत की है। इस ऐप में अलग-अलग सरकारी विभागों के लगभग 100 सेवाओं की सर्विस दी गई है। इस ऐप को मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और नेशनल ई-गवर्नेंस डिविजन ने मिलकर बनाया है। यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए है। इस ऐप पर केंद्र, राज्य, स्थानीय निकाय और विभिन्न सरकारी एजेंसियों की सेवाएं मिलेंगी। इस ऐप को दिल्ली में पांचवें ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑन साइबरस्पेस (जीसीसीएस) में पेश किया गया।

उमंग ऐप को टैक्स भरने, एलपीजी सिलेंडर बुक करने और पीएफ अकाउंट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा सीबीएसई रिजल्ट को भी ऐप के जरिए देखा जा सकता है। यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 10 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करती है। इसमें पेमेंट आधारित ट्रांजैक्शन एक्सेस भी है।

उमंग ऐप में डिजिटल इंडिया की सेवाएं शामिल हैं। इनमें आधार, डिजिलॉकर और पेगॉव शामिल हैं। इसके अलावा इस ऐप में वो सभी बड़ी सरकारी सेवाएं एक जगह मिल जाएंगी जो अभी ऐप, वेब, एसएमएस और आईवीआर के जरिए मिलती हैं।

 UMANG app

कैसे करेगा काम-
उमंग ऐप को डाउनलोड करने के बाद अापको इसमें अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसमें आपको सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। इसके बाद एक ओटीपी आएगा। यह ओटीपी अपने आप भर जाएगा। इसके बाद कुछ डिटेल्स मांगी जाएंगी। जो आपको देनी होंगी। इसमें अापका आधार नंबर भी मांगा जाएगा। आधार नंबर अगर आप नहीं देना चाहते हैं तो स्किप कर सकते हैं। इसके बाद आपका अकाउंट बन जाएगा।

किसी भी थर्ड पार्टी ऐप से अलग ई-गवर्नेंस सेवाओं को एक्सेस करने के लिए, उमंग ऐप आधार और दूसरी ऑथेंटिकेशन मैकेनिज्म जैसे फोन नंबर और लोकेशन सपोर्ट करता है। उमंग ऐप एंड्रॉयड 4.4 और इससे ऊपर के एंड्रॉयड वर्जन व आईओएस 8.0 व इसके बाद के वर्जन को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, आप अपने नंबर पर ऐप डाउनलोड लिंक के लिए 9718397183 पर मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)