किक्रेटर अजिंक्य रहाणे के पिता के हाथों हुई एक महिला की मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
446

महाराष्ट्र: टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के लिए बेहद दुख की खबर है कि उन्हें पिता की कार से एक महिला का एक्सीडेंट हो गया। घायल महिला को जब तक अस्पताल पहुंचाया गया तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। कोल्हापुर पुलिस ने आज सुबह अजिंक्य के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरों के अनुसार, जब ये हादसा हुआ तो पूरा परिवार कार में मौजूद था और कोल्हापुर से मुंबई को रवाना हुआ था।अजिंक्य रहाणे के पिता मधुकर बाबूराव रहाणे तड़के चार बजे नेशनल हाईवे 4 पर अपनी हुंडई आई-20 से जा रहे थे। कहा जा रहा है कि उस समय उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी।

कंगल इलाके में उन्होंने कार पर अपना नियंत्रण खो दिया और आशा काम्बले नाम की महिला को टक्कर मार दी। आशा इस टक्कर से बुरी तरह से घायल हो गईं। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान आशा ने दम तोड़ दिया।

police_1513312282
जब मीडिया ने पुलिस से इस केस के बारें में बात करनी चाही तो पुलिस ने हाईप्रोफाइल केस होने के कारण कुछ भी कहने से मनाकर दिया। पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304A, 337, 338, 279 और 184.MV एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

ajinkya

ये खबर अजिंक्य रहाणे के लिए दुखद है क्योंकि वो इस वक्त टीम इंडिया के साथ हैं और श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं। साथ ही उन्हें दो हफ्ते बाद द.अफ्रीका दौरे के लिए भी रवाना होना है। ऐसे में बेहद मुश्किल है कि वह टीम चुनेंगे या परिवार। क्योंकि दोनों अपनी-अपनी जगह जरूरी है। बता दें कि अजिंक्य राइट हैंड बैट्समैन हैं। उन्होंने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका टेस्ट करियर शुरू हुआ।

ये भी पढ़ें- 

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)