अमर सिंह का दावा: यूपी में जीतेगी बीजेपी, सपा को बताया बलात्कारी पार्टी

0
181

नई दिल्ली: चुनाव से पहले हुए समाजवादी पार्टी के ड्रामे के बाद अलग हुए अमरसिंह अब जमकर सपा पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। एक चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में अमर सिंह ने दावा किया है कि यूपी चुनाव में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही हैं।

उन्होंने आगे कहा सपा के कई नेताओं के देशद्रोहियों और आतंकवादियों से रिश्ते हैं। इतना ही नहीं अमर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को अब चापलूसी पंसद है और वो चुनावों में जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उन्हें यूपी की जनता जरूर सबक सिखाएगी।

अमर सिंह ने सपा के कद्दावर नेता और अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खान के देशद्रोही बयान के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ-साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर गुलाम नबी आजाद पाकिस्तानी हैं तो उस हिसाब से नेहरू गांधी परिवार भी पाकिस्तानी हुए।

यूपी चुनाव में कांग्रेस ने ऐसे दल से गठबंधन किया जो दल कश्मीर में शहीद हुए फौजियों का अपमान कर रहा है। वैसे आजम खान के दाहिने हाथ मुन्नवर सलीम हैं। मुन्नवर सलीम के करीबी (पीएस) देशद्रोह के आरोप में है जेल में बंद है।

यहां तक कि बम विस्फोट में पकड़े गए आतंकियों ने सपा नेता अबू आजमी के घर पर शरण ली थी। मुंबई के भिंडी बाजार में तो अबू आजमी की बेनामी संपत्ति है। इस पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को करनी चाहिए।

अखिलेश यादव पर वार करते हुए अमर सिंह ने कहा कि यूपी के सीएम तो चापलूसी के आदी हो गए हैं। अरुण वर्मा और गायत्री प्रजापति जैसे लोगों को उन्होंने चुनाव अभियान में लगा रखा है, जबकि उन पर दुष्कर्म के आरोप हैं। बदायूं रेप कांड के राहुल गांधी तुरंत पहुंच गए थे पर सुल्तानपुर में रेप के बाद नहीं आए।

इन्हें भी पढ़ें:

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)