VIDEO: कश्मीर पर ऐसा क्या बोले RJD सांसद मनोज झा, भड़क उठे अमित शाह

490

बिहार से राजद के सांसद मनोज झा (Manoj Jha) को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार को संसद में करारा जवाब दिया। मनोज झा ने कश्मीर के मुद्दे पर अपनी बात कही है। इस पर आपत्ति जताते हुए अमित शाह ने उन्हें यह जवाब दिया। दरअसल, राजद सांसद मनोज झा ने राज्य सभा में पीठासीन सभापति जगदीप धनखड़ को संबोधित करते हुए कहा कि सर आज कश्मीर का कोई नहीं है, इस सदन में।

राजद सांसद की यह बात अमित शाह को नागवार गुजरी। उन्होंने सदन में खड़े होकर सभापति धनखड़ को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने (मनोज झा ने) क्रास स्टेटमेंट किया है कि कश्मीर का इस सदन में कोई नहीं है।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में मोहन राज, जानिए MP के नए मुख्यमंत्री यादव के बारें में सबकुछ

शाह ने कहा कि वो अपने बारे में कह सकते हैं, हमारे बारे में क्यों कह रहे हैं। हम तो सदैव कश्मीर के हैं। हमेशा से हैं। आपके बारे में वो सच हो सकता है। हमारे बारे में आप कैसे स्टेटमेंट (बयान) दे सकते हो।

आगे वीडियो में देखिए अमित शाह ने क्या कुछ कहा?

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।