अनिल चोधरी का चैन्नई व वेल्लूर में हुआ भव्य स्वागत

0
219

वॉलीबाल के विकास के लिए हर संभव प्रयास होगा-चोधरी

संवाददाता भीलवाड़ा। शाहपुरा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय वॉलीबाल संघ के राष्ट्रीय महासचिव अनिल चोधरी का संघ मुख्यालय चैन्नई व वेल्लूर पहुंचने पर वहां के वॉलीबाल पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने भव्य स्वागत किया है। चोधरी के राष्ट्रीय महासचिव निर्वाचित होने के बाद उनकी यह पहली ऑफिसियल विजिट है। यहां पहुंच कर उन्होंने संघ की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबाल प्रतिस्पर्धाओं के बारे में विचार विमर्श किया। वेल्लूर में उन्होंने 43 वीं सब जूनियर नेशनल वॉलीबाल चेंपियनशीप के मेनेजरों की बैठक को भी संबोधित किया।
इस दौरान भारतीय वॉलीबाल संघ के राष्ट्रीय महासचिव अनिल चोधरी ने कहा कि देश में वॉलीबाल के प्रति लोगों में उत्साह को बढ़ाने के साथ वर्तमान में प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के हितों का विशेष ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार ने भी अपने बजट में खेलों के विकास के लिए काफी घोषणाएं की है। इस प्रकार की व्यवस्थाएं देश की अन्य सरकारों व केंद्र सरकार से कराने के प्रयास भी किये जायेगें।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now