– जिलाध्यक्ष सुमेर सिंह की अध्यक्षता में हुआ कार्यकारणी का विस्तार
हनुमानगढ़। सोमवार को अजाक भवन में आयोजित जिला कार्यकारणी की बैठक में संगठन के विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुमेर सिंह ने की। बैठक की शुरुआत सेवानिवृत्त एक्सईएन अजाक भामाशाह स्व. सुरजाराम खरड़िया की आत्मिक शांती के लिए मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में सुमेर सिंह ने जिला कार्यकारणी का विस्तार करते हुए कई प्रमुख नियुक्तियाँ की। नत्थुराम धाणक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दौलतराम कालवा को जिला महासचिव, मोहनलाल जिनागल को कोषाध्यक्ष, प्रेमाराम मेहरड़ा को प्रवक्ता, और महेन्द्र कुमार को इर्न्टनल ऑडिटर नियुक्त किया गया। इसके साथ ही अजाक भवन संचालन समिति में भी बदलाव किए गए। रामधन बैरवा को प्रधान, प्रभुदयाल बारोटिया को उपप्रधान, अजय कुमार को महासचिव, काशीराम भाटी को सचिव, और जागेराम को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष सुमेर सिंह ने बताया कि अजाक का मुख्य उद्देश्य बाबा साहिब डॉ. भीमराव अम्बडेकर की विचारधारा का प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने बताया कि संगठन समाज में समानता और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्य करेगा। इस बैठक में संगठन के अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और आगामी योजनाओं पर चर्चा की। अजाक के नए पदाधिकारियों ने अपने कार्य को प्रभावी और पारदर्शी तरीके से करने का संकल्प लिया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































