हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित श्री गोविंद धाम गौशाला में मंगलवार को होली महोत्सव मनाया गया। हालांकि की पूरे शहर में बुधवार को होली मनाई गई परंतु गौशाला समिति द्वारा बुधवार को बोर्ड की परीक्षाएं होने के कारण मंगलवार को ही होली महोत्सव मनाया गया पूरा बाजार खुला होने के बाद भी गौशाला प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पिछले हर वर्ष के रिकॉर्ड तोड़ते हुए जमकर लोगों ने भाग लिया। महोत्सव में वृंदावन से आए कलाकारों ने कान्हा के भजनों पर नृत्य किया। आगन्तुकों का अध्यक्ष इन्द्र हिसारिया, शिवभगवान ढूढाणी, गोपाल जिन्दल द्वारा मुख्य द्वारा रंग गुलाल लगाकर स्वागत व अभिनंदन किया।
इस दौरान शहर के लोगों ने फूल व गुलाल से होली खेलकर एक दूसरे को बधाई दी। इसके बाद गुलाल व फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में बच्चों ने भी उत्साह से भाग लिया, श्रद्धालुओं के लिए कड़ी-चावल, पकौड़े, लस्सी, कुल्फी, कॉटन कैंडी व चाय की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में पार्किंग की व्यवस्था सृदृढ़ बनी रही, और शांतीपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाया। उक्त आयोजन में पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा। इस मौके पर रोहित अग्रवाल, वीरेन्द्र गोयल बब्बी भट्टेवाला, लवली चावला, मनीष बत्तरा, मुकेश महर्षि, कानचंद अग्रवाल, बीरबल जिन्दल, महावीर जांगिड़, विजय जांगिड़, रामकुमार, सुलतान सहू सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम में गौशाला महिला संकीर्तन मंडली द्वारा महिलाओं की और व्यवस्थाएं संभाली।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































