इस कारण से अशोक परनामी ने दिया BJP के प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा

0
348

जयपुर: मध्य प्रदेश और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में बड़े फेरबदल देखेें गए है। ANI की खबर के अनुसार, राजस्थान से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

मीडिया से बातचीत करते हुए अशोक परनामी ने कहा कि व्यक्तिगत व्यस्तताओं के चलते मैंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने बताया कि बीते 16 अप्रैल को ही उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अपना त्यागपत्र भेज दिया था। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा पद की गरिमा बनाए रखी और आगे भी पार्टी का कार्यकर्ता होने की जिम्मेदारी निभाता रहूंगा। इस्तीफे के बाद वह मोतीडूंगरी मंदिर गए और दर्शन किया।

खबर है कि अब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी संगठनात्मक नियुक्ति पत्र में उन्हें राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि मंत्री अरुण चतुर्वेदी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल या जयपुर हवामहल से विधायक सुरेंद्र पारीक का नाम अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में है।

BJP-MP-RAJASTHAN
राकेश सिंह को मिली कमान-
जबलपुर सीट से सांसद राकेश सिंह लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक हैं। उन्होंने नंद कुमार सिंह चौहान का स्थान लिया जो इस पद पर साल 2014 से कार्यरत थे। बीजेपी अध्यक्ष ने नंद कुमार सिंह चौहान को राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान को फोन कर प्रदेश अध्यक्ष पद से मुक्त करने के लिए कहा था। सीएम चौहान ने मीडिया से बात करते हुए इस्तीफे की पुष्टि भी की थी।

ये भी पढ़ें: 

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें )