छत्तीसगढ़ में बीजेपी बहुमत के पार, कांग्रेस को लगा बहुत बड़ा झटका

0
307

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरु हो गए हैं। भाजपा में जश्न का माहौल है। उनका कहना है कि देश में एक ही गारंटी चलती है, मोदी की। वहीं कांग्रेस खेमे में मायूसी छाई हुई है। रायपुर संभाग की अभनपुर सीट से भाजपा के इंद्र कुमार साहू ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के धनेंद्र साहू को 15 हजार वोटों से शिकस्त दी है। भाजपा बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रही है। रुझानों में भाजपा 54 सीटों और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है।

डिप्टी सीएम सिंहदेव और 6 मंत्री पिछड़ गए हैं। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि अंधेरा छंट रहा है, कमल खिलने वाला है। प्रदेश की ऐसी 15 सीटें हैं, जहां भाजपा-कांग्रेस के बीच बढ़त का अंतर 1000 वोट से भी कम है।

कांग्रेस से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव 8000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इनके अलावा मंत्री ताम्रध्वज साहू, मोहम्मद अकबर, अमरजीत भगत, रवींद्र चौबे, जय सिंह अग्रवाल, रुद्र कुमार पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रुझान कांग्रेस की ओर थे, लेकिन फिर स्थिति बदलने लगी। पहले राउंड के बाद भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर थी।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में पांच साल में सरकार बदलने का ट्रेंड कायम, जानें दिग्गजों की सीट पर क्या है स्थिति?

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत, जानें कांग्रेस और BJP की सीटों की क्या है स्थिति?

एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत
पहले चरण में 78 और दूसरे में 75.08% वोटिंग हुई थी। चुनाव में 1181 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 5 पोल में भाजपा सत्ता से 4 से 6 सीट दूर बताई जा रही थी। फिलहाल सभी 8 एग्जिट पोल कांग्रेस की दोबारा सत्ता में वापसी करवा रहे हैं।

इन सीटों पर पूरे प्रदेश की नजर

सीट मुकाबला आगे/पीछे
पाटन भूपेश बघेल (कांग्रेस) v/s विजय बघेल (भाजपा) भूपेश बघेल 5598 वोटों से आगे
राजनांदगांव रमन सिंह (भाजपा) v/s गिरीश देवांगन (कांग्रेस) रमन सिंह 30300 वोट से आगे
अंबिकापुर टीएस सिंहदेव (कांग्रेस) v/s राजेश अग्रवाल (भाजपा) टीएस सिंहदेव 6400 वोटों से पीछे
सक्ती डॉ. चरण दास महंत (कांग्रेस) v/s डॉ. खिलावन साहू (भाजपा) डॉ. चरण दास महंत 1076 वोट से आगे
लोरमी अरुण साव (भाजपा) v/s थानेश्वर साहू (कांग्रेस) अरुण साव 23000 वोट से आगे
चित्रकोट दीपक बैज (कांग्रेस) v/s विनायक गोयल (भाजपा) दीपक बैज 509 वोट से पीछे
जांजगीर-चांपा नारायण चंदेल (भाजपा) v/s व्यास नारायण कश्यप (कांग्रेस) व्यास नारायण कश्यप 306 वोटों से आगे
कुरुद अजय चंद्राकर (भाजपा) v/s तारिणी चंद्राकर (कांग्रेस) अजय चंद्राकर 2954 वोट से आगे
रायगढ़ ​​ओपी चौधरी (भाजपा) v/s प्रकाश नायक (कांग्रेस) ओपी चौधरी 37739 वोटों से आगे
रामानुजगंज रामविचार नेताम (भाजपा) v/s डॉ. अजय तिर्की (कांग्रेस) रामविचार नेताम 10 हजार वोटों से आगे।

इन सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला

सीट मुकाबला आगे/पीछे
कोटा रेणु जोगी (जेसीसीजे) v/s प्रबल प्रताप सिंह (भाजपा) v/s अटल श्रीवास्तव (कांग्रेस) अटल श्रीवास्तव 4200 वोट से आगे
कोंटा कवासी लखमा (कांग्रेस) v/s सोयम मुक्का (भाजपा) v/s मनीष कुंजाम (निर्दलीय) कवासी लखमा 1451 वोट से आगे

इन सीटों पर कांटे की टक्कर

सीट मुकाबला आगे/पीछे
रायपुर दक्षिण बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा) v/s महंत राम सुंदर दास (कांग्रेस) बृजमोहन अग्रवाल 125524 वोट से आगे
कोंडागांव मोहन मरकाम (कांग्रेस) v/s लता उसेंडी (भाजपा) लता उसेंडी 5685 वोट से आगे
खरसिया उमेश पटेल (कांग्रेस) v/s महेश साहू (भाजपा) उमेश पटेल 5634 आगे
बिलासपुर अमर अग्रवाल (भाजपा) v/s शैलेष पांडेय (कांग्रेस) अमर अग्रवाल 13504 वोट से आगे
आरंग शिव डहरिया (कांग्रेस) v/s खुशवंत साहेब (भाजपा) शिव डहरिया 5000 वोट से पीछे

 


हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।