श्री अमरनाथ यात्रा के लिए बर्फानी सेवा समिति का भंडारा दल रवाना

15

हनुमानगढ़, 24 जून। बर्फानी सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा हेतु विशाल भंडारे की तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार को समिति द्वारा राशन सामग्री, दवाइयाँ व अन्य जरूरी सामान से भरे दो ट्रक बालटाल (जम्मू-कश्मीर) के लिए रवाना किए गए। ट्रकों को श्री अरोड़वंश धर्मशाला के पास शिव मंदिर में पण्डित विलायती राम शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात रवाना किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु व सेवादार उपस्थित रहे। सभी ने ष्बम बम भोलेष् के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समिति के अध्यक्ष बलदेव अरोड़ा ने बताया कि इस वर्ष बालटाल में 28वां भंडारा लगाया जा रहा है, जो 28 अगस्त 2026 तक चलेगा। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए चाय, नाश्ता, भोजन, दवाइयों की सुविधा, ठहरने की व्यवस्था, गर्म बिस्तर, बाथरूम, टॉयलेट और गर्म पानी की व्यवस्था समिति द्वारा निरूशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है। पहले जत्थे के साथ समिति अध्यक्ष बलदेव अरोड़ा के नेत्तृव में कुल 38 सेवादार रवाना हुए हैं। सभी सेवाभावी सदस्य अमरनाथ यात्रा के दौरान आने वाले हज़ारों श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे। इस अवसर पर रामलुभाया तिन्ना, अनिल धूड़िया,सतीश छाबड़ा,सतीश कटारिया,सुभाष डोडा, गोरा नागपाल, राजेश ग्रोवर,पवन थरेजा, कालु नागपाल,कन्हैया सैन,श्याम मुंजाल,विजय मिढ़ा,हरीश आवला,राज कुमार, सहित अनेक श्रद्धालु और नगरवासियो ने भंडारे को रवाना किया । भंडारे की सफलता और सेवा कार्यों की निरंतरता के लिए सभी ने शुभकामनाएं दीं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।